फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक करके गोवा का प्लान करें पूरा, सिर्फ इतना है किराया

Tue, 31 Mar 2026 07:52 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Tue, 31 Mar 2026 07:52 PM IST
सार

आईआरसीटीसी ने गोवा घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। आइए जानते हैं टूर से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन
IRCTC Goa Tour Package 2026 From Kochi Check Trip And Booking Details
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Adobestock

आईआरसीटीसी ने गोवा घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया है। अगर आप समुद्र तटों, चर्चों और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ‘ग्लैमरस गोवा एक्स कोच्चि’ है। यह पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। इसकी शुरुआत कोच्चि से हो रही है। टूर पैकेज की यात्रा की तारीख 10 अप्रैल 2026 तय की गई है। वे लोग जो कम समय में व्यवस्थित और बिना ज्यादा झंझट के गोवा घूमना चाहते हैं, उनके लिए यह टूर पैकेज बेस्ट साबित हो सकता है। 

IRCTC Goa Tour Package 2026 From Kochi Check Trip And Booking Details
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज का कोड SEA60 है। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा फ्लाइट के जरिए कराई जाएगी। टूर पैकेज में खाने की व्यवस्था भी शामिल है। आईआरसीटीसी ने गाइड या एस्कॉर्ट की सुविधा भी इसमें जोड़ी है, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्यादा परेशानी न हो। 

IRCTC Goa Tour Package 2026 From Kochi Check Trip And Booking Details
IRCTC Goa Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

गोवा की गिनती देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में की जाती है। यहां के बीच, पुराने चर्च, समुद्री भोजन, नाइट लाइफ और प्राकृतिक सुंदरता हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर खींचने का काम करती है। गर्मियों के सीजन में अप्रैल के महीने में कई लोग गोवा घूमने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Goa Tour Package 2026 From Kochi Check Trip And Booking Details
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

कोच्चि से शुरू होने वाला यह पैकेज दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए खास तौर पर सुविधाजनक हो सकता है। आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। पर्यटन के लिहाज से देखें तो इस तरह के पैकेज उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, जो तय बजट में यात्रा करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
IRCTC Goa Tour Package 2026 From Kochi Check Trip And Booking Details
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock

अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 35,450 रुपये देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 29,650 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 29,050 रुपये किराया देना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed