New Rules From 1st November: अक्तूबर का महीना खत्म होने के साथ ही देश में हर महीने की तरह पहली तारीख से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब, रसोई और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। हर महीने की शुरुआत में कुछ खास वित्तीय और सरकारी नियमों में फेरबदल होता है, जो हर घर को प्रभावित करते हैं।
{"_id":"6ae4f2950de62c81c708c868","slug":"big-rule-changes-from-1st-november-lpg-prices-to-mobile-calling-rules-check-all-details-here-2026-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 नवंबर से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी की जेब और रसोई पर पड़ेगा सीधा असर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
1 नवंबर से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी की जेब और रसोई पर पड़ेगा सीधा असर
Sat, 31 Oct 2026 06:11 AM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:11 AM IST
सार
New Rules From 1st November: GST से लेकर LPG तक कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं।
हर महीने की तरह 1 नवंबर से एलपीजी सिलेंडर और हवाई ईंधन की कीमतों में बदलाव हो सकता है।
व्यापारियों के लिए जीएसटी प्रक्रिया आसान होगी और पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
विज्ञापन
1 नवंबर से नए नियम
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
क्या एलपीजी के बदलेंगे दाम?
- फोटो : Adobe Stock
क्या एलपीजी के बदलेंगे दाम?
- हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी एलपीजी सिलेंडर और विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
- देश की बड़ी सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में इनकी नई दरें तय करती हैं।
- गैस के इन नए दामों का सीधा असर हर घर की रसोई के बजट पर पड़ता है, इसलिए हर किसी की नजरें इस पर टिकी रहती हैं।
जिएसटी नियमों में भी होगा बदलाव?
- फोटो : AdobeStock
जिएसटी नियमों में भी होगा बदलाव?
- 1 नवंबर 2026 से जीएसटी नियमों में हो रहे बदलावों का मुख्य उद्देश्य टैक्स प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है।
- अब टैक्स वापसी की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे व्यापारियों का पैसा सरकारी कागजी कार्रवाई में नहीं फंसेगा और समय पर वापस मिलेगा।
- इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ अब तभी मिलेगा जब बेचने वाले ने सरकार को सही समय पर टैक्स चुकाया हो। इससे फर्जी बिलों पर लगाम लगेगी।
- सामान बेचने के बाद मिलने वाली छूट पर टैक्स का हिसाब आसान किया गया है ताकि कंपनियों और सरकार के बीच कोई विवाद न हो।
- ये बदलाव ईमानदार कारोबारियों का काम आसान करने और टैक्स चोरी रोकने के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर्स को हर साल देना होगा प्रमाणपत्र
- फोटो : Adobe Stock
पेंशन धारकों को हर साल देना होगा प्रमाणपत्र
- देश के सभी सरकारी पेंशनभोगियों के लिए अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की विशेष प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो जाएगी।
- सभी बुजुर्ग और पेंशनधारकों के लिए इस जरूरी प्रमाण पत्र को तय समय सीमा के भीतर यानी नवंबर महीने में ही जमा करना अनिवार्य होगा।
- ऐसा न करने पर पेंशन मिलने में रुकावट आ सकती है, इसलिए समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
अब बिना ट्रू कॉलर एप के भी मोबाइल में नाम दिखेगा?
- फोटो : Adobe Stock
अब बिना ट्रू कॉलर एप के भी मोबाइल में नाम दिखेगा
- भारत के दूरसंचार विभाग के नए आदेश के तहत अब मोबाइल पर कॉल आने पर स्क्रीन पर कॉलर का असली नाम दिखाने की आधुनिक तकनीक लागू होने जा रही है।
- इस नई व्यवस्था के शुरू हो जाने से देश में लगातार बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी कॉल्स पर काफी हद तक लगाम लगेगी।
- अब लोग आसानी से यह पहचान सकेंगे कि फोन करने वाला असली व्यक्ति कौन है।