Train Cancel List In Hindi: रोजाना एक बड़ी संख्या में भारतीय रेलवे ट्रेनों का संचालन करता है। देश के अलग-अलग कोने में ट्रेनें जाती हैं और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती हैं। अगर आपको भी ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपको ट्रेन टिकट बुक करवाना होता है।
Cancelled Train List: यात्रा से पहले ही कर लें चेक, रेलवे ने 2 अप्रैल से कैंसिल की ये ट्रेनें; देखें लिस्ट
Indian Railways Cancelled Many Trains: रेलवे 2 अप्रैल से कानपुर के पास गंगा पुल पर मरम्मत का काम करने करा जा रहा है जिसके कारण कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। सात ही कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। चलिए जानते हैं ये कौन सी ट्रेनें हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनें क्यों की गई हैं कैंसिल?
- कानपुर और उन्नाव के बीच गंगा नदी पर जो पुल बना है उस पर काम होना है
- इस पुराने पुल की मजबूती बनाए रखने के लिए रेलवे इस पर मरम्मत का काम करवाएगा
- ये काम 2 अप्रैल से शुरू होगा और अगले 40 दिनों तक ये काम चलेगा
कौन सी ट्रेनों को किया गया है कैंसिल?
ट्रेन नंबर 64701/64702
झांसी-लखनऊ-झांसी MEMU कैंसिल रहेगी
ट्रेन नंबर 54153/54154
कानपुर-रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ट्रेन कैंसिल की गई
ट्रेन नंबर 54101/54102
प्रयागराज-कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन कैंसिल रहेगी
ट्रेन नंबर 54325/54326
सीतापुर-कानपुर-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन कैंसिल की गई
ट्रेन नंबर 64212/64203/64214
कानपुर-लखनऊ MEMU ट्रेन कैंसिल रहेगी