फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

House Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया घर तो जरूर जान लें ये बातें, वरना डूब सकता है आपका पैसा

Tue, 10 Sep 2024 03:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
House Buying Tips: Keep These Things In Mind While Buying New House
House Buying Tips - फोटो : Istock

House Buying Tips: घर खरीदना हम सब का सपना होता है। इस कारण हम में से कई लोग घर खरीदने के लिए काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, कई बार पैसे जब पर्याप्त नहीं होते हैं उस समय व्यक्ति को होम लोन का सहारा भी घर खरीदने के लिए लेना पड़ता है।



घर खरीदते समय आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। बीते सालों में घर खरीदते समय होने वाले फ्रॉड के कई मामले लगातार सामने निकलकर आते रहे हैं। इस कारण आपकी जरा सी गलती से आपका करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। घर खरीदते समय आपको कई चीजों की जांच करनी काफी जरूरी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं घर खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

House Buying Tips: Keep These Things In Mind While Buying New House
House Buying Tips - फोटो : Freepik

घर खरीदते समय आपको सबसे पहले प्रॉपर्टी के मालिकाना हक और कागजात की अच्छे से जांच करनी चाहिए। इसके अलावा दाखिल खारिज के विषय में भी अच्छे से पता करें। प्रॉपर्टी के कागजात की जांच करने के लिए आप किसी वकील की सहायता ले सकते हैं। 

House Buying Tips: Keep These Things In Mind While Buying New House
House Buying Tips - फोटो : Freepik

इसके अलावा आप जिस व्यक्ति या बिल्डर से प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं उसकी विश्वसनीयता के बारे में पता लगाएं। इस दौरान आप यह भी पता करें कि आप जिस प्रॉपर्टी को खरीद रहे हैं उस पर पहले से कोई लोन न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
House Buying Tips: Keep These Things In Mind While Buying New House
House Buying Tips - फोटो : Freepik

घर खरीदते समय यह पता करें कि वहां पर पड़ोसी कैसे हैं? सूर्य का प्रकाश, हवा, पानी की सप्लाई, बिजली का कनेक्शन, पार्किंग की जगह, लिफ्ट, स्कूल, हॉस्पीटल, मेट्रो आदि की सुविधाएं हैं या नहीं।

विज्ञापन
House Buying Tips: Keep These Things In Mind While Buying New House
House Buying Tips - फोटो : Freepik

अगर आप होम लोन ले रहे हैं तो आपको विभिन्न बैंकों की तुलना करनी चाहिए और जहां कम ब्याज दर मिल रही हो वहीं से होम लोन लें। इसके अलावा फॉर क्लोजर चार्ज और बाकी चीजों के बारे में भी जरूर पता करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed