फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अगर आपको भी भेजे कोई आपकी अश्लील वीडियो, तो घबराने की जगह करें ये काम

Tue, 10 Sep 2024 02:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 10 Sep 2024 02:48 PM IST
विज्ञापन
Cyber Fraud Complaint Website and Number check here
साइबर क्राइम की शिकायत कहां करें? - फोटो : Amar Ujala

Cyber Crime: आज के समय में हम तकनीक के जरिए चीजों से काफी जुड़ गए हैं। लगभग हर एक काम हमारे मोबाइल से ही हो जा रहा है। कई तरह की सुविधाएं मिलने से सहूलियत बढ़ी हैं। वहीं, अगर यूं कहा जाए कि लगभग हर कोई किसी न किसी रूप में सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? लोग अपनी तस्वीरें, वीडियो और अपने विचार आदि यहां शेयर करते हैं। ऐसे में हमें ये भी समझना होगा कि इंटरनेट के साथ ही सोशल मीडिया के जरिए फ्रॉड भी काफी बढ़े हैं। ऐसे में आजकल लोगों को ठगने के लिए उनके अश्लील वीडियो उन्हें भेजे जाते हैं। ये लड़के और लड़की किसी के साथ भी हो सकता है। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए और आपके लिए ये भी जानना चाहिए कि ऐसे समय में आपको क्या करना है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Cyber Fraud Complaint Website and Number check here
साइबर क्राइम की शिकायत कहां करें? - फोटो : istock

क्या होता है?

  • दरअसल, जालसाज लड़कियों को उनकी फोटोग्राफ का गलत इस्तेमाल करके या किसी वीडियो के जरिेए अश्लील वीडियो भेजते हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। ठीक ऐसा ही लड़कों के साथ भी होता है। इसलिए अगर आपको ऐसे कभी कोई ब्लैकमेल करे तो सबसे पहले तो आपको घबराना नहीं है क्योंकि आप जितना डरेंगे, ठग उतना ही आपको ठग लेते हैं क्योंकि ये फ्रॉड होता है।
Cyber Fraud Complaint Website and Number check here
साइबर क्राइम की शिकायत कहां करें? - फोटो : istock

इन बातों का ध्यान रखें:-

  • लड़कों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी अगर व्हाट्सएप आदि पर वीडियो कॉल आए तो किसी भी अंजान नंबर के कॉल को न उठाएं। वरना आपकी वीडियो लेकर आपको ब्लैकमेल किया जा सकता है
  • दूसरी तरफ लड़कियों को भी कोई भी ऐसे कॉल नहीं लेने हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल को लॉक करके रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Fraud Complaint Website and Number check here
साइबर क्राइम की शिकायत कहां करें? - फोटो : istock

कोई ब्लैकमेल करे तो क्या करें?

  • ये जान लें कि जब आपको कोई ब्लैकमेल करता है तो वो आपसे पैसों की मांग करता है। आपको कभी भी किसी को भी पैसे नहीं देने हैं क्योंकि इससे ये खत्म नहीं होता है बल्कि, आपसे और पैसों की मांग की जाती है। इसलिए ऐसी स्थिति में आपको साइबर सेल के ऑल इंडिया हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवानी होती है।
विज्ञापन
Cyber Fraud Complaint Website and Number check here
साइबर क्राइम की शिकायत कहां करें? - फोटो : istock
  • कॉल पर शिकायत करवाने के अलावा आप साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://cybercrime.gov.in/ पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। यहां पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाती हैं और इसके बाद आपकी उचित मदद की जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed