फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Loan Tips: होम लोन लेते समय इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो कर्ज के बोझ और EMI की परेशानी से मिलेगी राहत

Tue, 12 Jul 2022 02:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
Home Loan Tips Keep These Things in Mind Before Applying For Home Loan
Home Loan Tips - फोटो : Istock

Home Loan Tips: घर खरीदना हम सब का सपना होता है। ऐसे में कई लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। वहीं कई बार लोग घर खरीदने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं। बीते सालों में होम लोन लेने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। नौकरी की शुरुआत से ही युवाओं को घर या दूसरी चीजों को खरीदने की महत्वाकांक्षा होती है। अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार लोग बिना किसी प्लानिंग के होम लोन ले लेते हैं। इस कारण बाद में ईएमआई के बोझ के आगे उनका जीना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उनके समक्ष कई आर्थिक परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान होम लोन लेते समय रखना चाहिए।

Home Loan Tips Keep These Things in Mind Before Applying For Home Loan
home loan- new - फोटो : Istock

होम लोन लेते समय इस बात को सुनिश्चित कर लें कि आप उतनी ही रकम लोन के रूप में लें, जितना आप आसानी से चुका सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अगर आपने होम लोन लिया है, तो उसकी मंथली ईएमआई आपकी सैलरी की 25 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Home Loan Tips Keep These Things in Mind Before Applying For Home Loan
home loan- new - फोटो : Istock

इस बात को सुनिश्चित करें कि होम लोन लेने के बाद उसकी ईएमआई का भुगतान निश्चित समय पर हो। अगर आप अपनी ईएमआई का भुगतान समय पर नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Loan Tips Keep These Things in Mind Before Applying For Home Loan
home loan- new - फोटो : Istock

इस स्थिति में आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है। सिबिल स्कोर खराब होने से आपका क्रेडिट प्रोफाइल खराब हो जाएगा। ऐसे में भविष्य में लोन मिलने में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Home Loan Tips Keep These Things in Mind Before Applying For Home Loan
home loan- new - फोटो : Istock

होम लोन लेते समय उसके टर्म्स एंड कंडीशन को अच्छे से पढ़ें। अक्सर देखने को मिलता है कि लोग होम लोन लेते समय टर्म्स एंड कंडीशन को ठीक से नहीं पढ़ते हैं। ऐसे में आगे चलकर उनको सामान्य से ज्यादा चार्ज और ब्याज दरों का भुगतान करना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed