फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Free LPG Gas Cylinder: राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले हैं मुफ्त गैस सिलेंडर, लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम

Tue, 12 Jul 2022 01:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Antyodaya Ration Card Holders get Free LPG Gas Cylinder Know How to Apply for it
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock

Free LPG Gas Cylinder: आज की इस बढ़ती महंगाई का बड़ा प्रभाव गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के ऊपर पड़ रहा है। ऐसे में जनता को इससे राहत देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई सकारात्मक कदम उठा रही हैं। इसी दिशा में उत्तराखंड सरकार ने एक खास पहल की है। सरकार राशन कार्ड धारकों को हर साल 3 मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ देने जा रही है। ऐसे में उत्तराखंड में रहने वाले लोगों के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है। बढ़ती महंगाई के दौर में सरकार के इस कदम से लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। उत्तराखंड सरकार ने बताया है कि अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को सालाना 3 एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे। हालांकि, इनमें कुछ नियम और शर्तें भी हैं, जिनका पालन लाभार्थी को करना जरूरी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Uttarakhand Antyodaya Ration Card Holders get Free LPG Gas Cylinder Know How to Apply for it
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock

सरकार द्वारा मिलने वाली तीन एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का लाभ लेने के लिए आपका उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है। मुफ्त गैस सिलंडेर का लाभ लेने के लिए अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को अपना राशन कार्ड गैस कनेक्शन के साथ लिंक कराना होगा।

Uttarakhand Antyodaya Ration Card Holders get Free LPG Gas Cylinder Know How to Apply for it
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : istock

ऐसे में आपको लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द जुलाई महीने में अपना गैस कनेक्शन अंत्योदय राशन कार्ड से लिंक करा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Antyodaya Ration Card Holders get Free LPG Gas Cylinder Know How to Apply for it
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : istock

इस स्थिति में आपको उत्तराखंड सरकार द्वारा सालाना तीन मुफ्त एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का लाभ नहीं मिलेगा। उत्तराखंड सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
Uttarakhand Antyodaya Ration Card Holders get Free LPG Gas Cylinder Know How to Apply for it
Free LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock

इसके अंतर्गत जिलेवार अंत्योदय कार्ड धारकों की पहली लिस्ट स्थानीय गैस एजेंसियों को भेज दी गई है। सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों से कहा है कि वे जल्द से जल्द अपने कार्ड को गैस कनेक्शन से लिंक करा लें। सरकार के इस फैसले से उत्तराखंड में करीब 2 लाख से ज्यादा अंत्योदय कार्ड धारकों को लाभ मिलने वाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed