Home Loan: हम में से अधिकतर लोग घर या जमीन खरीदने के लिए काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, कई बार घर खरीदते समय लोगों के पास पैसे कम पड़ जाते हैं। इस स्थिति में वे होम लोन का सहारा लेते हैं। हालांकि, बैंक से होम लोन लेना भी कोई आसान काम नहीं है।
होम लोन देते समय बैंक व्यक्ति के सिबिल स्कोर, उसका फाइनेंशियल बैकग्राउंड कैसा है?, कहां काम कर रहा है?, उसकी कोई पहले से डिफाल्ट हिस्ट्री तो नहीं है, सैलरी कितनी है?, व्यक्ति जिस प्रॉपर्टी को खरीद रहा है क्या उस पर होम लोन जारी किया जा सकता है? आदि कई चीजों पर गौर करता है, उसके बाद ही वह व्यक्ति के नाम पर होम लोन को जारी करता है। अगर आप भी होम लोन लेने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों के बारे में आपको पता होना चाहिए वरना आपके होम लोन के आवेदन को रिजेक्ट किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
2 of 5
होम लोन
- फोटो : AdobeStock
क्रेडिट स्कोर
अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना जरूरी है। अच्छे क्रेडिट स्कोर होने पर आपको होम लोन की ब्याज दरों में छूट मिल सकती है। इसके अलावा आपके होम लोन को जल्दी मंजूरी भी मिल सकती है। वहीं अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है, तो इस स्थिति में आपके होम लोन के आवेदन को रिजेक्ट भी किया जा सकता है। इसके अलावा होम लोन को ज्यादा ब्याज दरों पर मंजूर किया जा सकता है।
3 of 5
होम लोन
- फोटो : AdobeStock
जरूरी दस्तावेज
आप जिस बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट से होम लोन लेने जा रहे हैं, उसके द्वारा मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों का आपके पास होना जरूरी है। इनमें सैलरी स्लिप, आय प्रमाण पत्र, फॉर्म 16, आईटीआर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट आदि दस्तावेज शामिल हैं। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
4 of 5
होम लोन
- फोटो : AdobeStock
पात्रता की शर्तें और ब्याज दर
आप जब होम लोन लेने के लिए बैंक मैनेजर से बातचीत करें, तो उस समय पात्रता की सभी जरूरी शर्तों के बारे में पता जरूर करें। इसके अलावा होम लोन पर आपको क्या ब्याज दर देनी पड़ सकती है? इस पर भी बैंक अधिकारी से चर्चा जरूर करें।
MSSCS: महिलाओं को दो सालों में सरकार की यह स्कीम बना देगी लखपति, जानिए क्या है योजना
5 of 5
होम लोन
- फोटो : AdobeStock
इंश्योरेंस कवर
होम लोन लेने के बाद आपको उस होम लोन पर इंश्योरेंस कवर जरूर लेना चाहिए। इंश्योरेंस कवर लेने के बाद अगर आपकी दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो होम लोन की देनदारी इंश्योरेंस कंपनी की होगी।