फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: कितने सालों में बदलवा लेना चाहिए अपने आधार कार्ड की फोटो? जानें यहां

Wed, 15 Jan 2025 01:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 15 Jan 2025 01:00 PM IST
सार

आधार कार्ड में हमारी कई महत्वूपर्ण जानकारी होती है। इसमें बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स शामिल हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार लंबे समय से आधार कार्ड में फोटो को अपडेट न कराने की वजह से वह काफी पुरानी हो जाती है।

विज्ञापन
How Many Years Aadhaar Card Photo Should Be Changed
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

Aadhaar Card: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इसमें 12 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है, जो कि हर व्यक्ति के लिए यूनिक है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। आधार कार्ड के न होने पर आप कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह सकते हैं।



इसके अलावा नई नौकरी में प्रवेश करते समय या बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराते समय कई जगहों पर आधार कार्ड की खास जरूरत होती है। आधार कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसमें बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स शामिल हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार लंबे समय से आधार कार्ड में फोटो को अपडेट न कराने की वजह से वह काफी पुरानी हो जाती है।

How Many Years Aadhaar Card Photo Should Be Changed
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

आपको एक तय समय सीमा के बाद अपने आधार कार्ड की फोटो को बदलवा लेना चाहिए। गौर करने वाली बात है कि आधार कार्ड में फोटो बदलवाने के लिए यूआईडीएआई किसी निश्चित समय सीमा को तो अनिवार्य नहीं करता है, लेकिन यूआईडीएआई द्वारा इसे 10 सालों में अपडेट कराने की सलाह दी जाती है।

How Many Years Aadhaar Card Photo Should Be Changed
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

इस कारण अगर आपकी भी फोटो आधार कार्ड में 10 साल पुरानी हो चुकी है, तो उसे आपको अपडेट करा लेना चाहिए। आधार कार्ड में फोटो बदलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां आपको फॉर्म भरते समय बताना है कि आपको उसमें अपनी फोटो को बदलवाना है।

Aadhaar Card: भूल गए हैं आधार कार्ड का नंबर, तो परेशान होने की जगह करें ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
How Many Years Aadhaar Card Photo Should Be Changed
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

इसके बाद आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स ली जाएगी। यह डिटेल्स लेने के बाद आपकी फोटो को बदलने की रिक्वेस्ट डाल दी जाएगी। रिक्वेस्ट डालने के कुछ दिनों के बाद आधार कार्ड में आपकी फोटो बदल दी जाएगी।

विज्ञापन
How Many Years Aadhaar Card Photo Should Be Changed
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

फोटो समेत डेमोग्राफिक या बायोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेट करने के लिए आपसे करीब 100 रुपये का शुल्क लिया जाता है। इस आसान प्रक्रिया की मदद से आप आधार कार्ड में अपनी फोटो को बदलवा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed