फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली पर अपने भविष्य को दें नया रंग, 10 हजार रुपये का निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं करोड़ों का फंड

Fri, 14 Mar 2025 05:21 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 14 Mar 2025 05:21 AM IST
सार

Holi 2025 Investment Tips: आज हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज दस हजार रुपये निवेश करके अपने लिए करोड़ों रुपये का फंड जुटा सकते हैं।

विज्ञापन
Holi 2025 Investment Tips In Mutual Fund SIP For Securing Future
Holi 2025 Investment Tips - फोटो : AdobeStock

Holi 2025 Investment Tips: 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में होली के इस खास अवसर पर आप अपने भविष्य को नया रंग दे सकते हैं। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज दस हजार रुपये निवेश करके अपने लिए करोड़ों रुपये का फंड जुटा सकते हैं। ये पैसे न केवल भविष्य में आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्र करेंगे बल्कि आप इन पैसों के जरिए अपने बच्चों की शादी करवा सकते हैं या इनका इस्तेमाल उनकी उच्च शिक्षा के लिए भी कर सकते हैं।



इसमें आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश का क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आता है। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक लॉन्ग टर्म निवेश के लिए यह क्षेत्र एक अच्छा विकल्प है। इसी सिलसिले में आइए समझते हैं कैसे आप दस हजार रुपये निवेश करके करोड़ों का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?

Holi 2025 Investment Tips In Mutual Fund SIP For Securing Future
Holi 2025 Investment Tips - फोटो : AdobeStock

अगर आप पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश करने जा रहे हैं तो आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उस स्कीम में हर महीने 10 हजार रुपये निवेश करने हैं। 

Holi 2025 Investment Tips In Mutual Fund SIP For Securing Future
Holi 2025 Investment Tips - फोटो : AdobeStock

हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश आपको कुल 30 सालों की अवधि के लिए करना है। निवेश करते समय आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 11 प्रतिशत का रिटर्न मिलता रहे। 

Holi 2025: होली के मौके पर बाइक पर लग जाए रंग, तो इन तरीकों से करें उसको साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Investment Tips In Mutual Fund SIP For Securing Future
Holi 2025 Investment Tips - फोटो : AdobeStock

अगर रिटर्न उम्मीदों के अनुरूप मिलता है तो आप 30 सालों के बाद करीब 2,52,82,821 रुपये जुटा सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप अपने भविष्य से जुड़े सभी जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Holi 2025 Investment Tips In Mutual Fund SIP For Securing Future
Holi 2025 Investment Tips - फोटो : AdobeStock

डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed