Delhi Metro Timing Changed For Holi 2025: 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार करते हैं। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। होली के पर्व को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में अगर आप होली के दिन कहीं पर मेट्रो से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो की बदली गई टाइमिंग के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। रंगों के त्योहार होली के दिन मेट्रो ट्रेन थोड़ी लेट चलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक होली के दिन मेट्रो ट्रेन दोपहर 2:30 पर चलेगी। इससे पहले मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इसमें आईजीआई एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन को भी शामिल किया गया है।
Delhi Metro: होली के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में किया गया बदलाव, इस समय से चलेगी मेट्रो
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 14 Mar 2025 05:20 AM IST
सार
Delhi Metro Timing Changed For Holi 2025: अगर आप होली के दिन कहीं पर मेट्रो से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो की बदली गई टाइमिंग के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन