Holi 2023 Mutual Fund Investment For Girl Child: अगर आपके परिवार में बेटी ने जन्म लिया है। ऐसे में इस होली के अवसर पर आप अपनी बिटिया के भविष्य को एक नया रंग दे सकते हैं। आज हम आपको म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में निवेश के इस क्षेत्र में लोगों का झुकाव काफी बढ़ा है। लोग बडे़ पैमाने पर यहां अपने पैसों को निवेश करना पसंद कर रहे हैं। म्यूचुअल फंड निवेश में बाजार जोखिमों का खतरा रहता है। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने शानदार रिटर्न देने का काम किया है। अगर आप अपनी बेटी के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का सपना देख रहे हैं, तो आप होली के शुभ अवसर पर अपनी बेटी के नाम पर म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Holi 2023: होली पर बिटिया के भविष्य को दें नया रंग, इस स्कीम में करें 7 हजार निवेश, मिल सकते हैं 55.9 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 08 Mar 2023 09:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन