How To Safe Mobile And Other Gadgets On Holi: होली हिंदुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। हर साल होली पर्व को काफी धूमधाम के साथ देश भर में मनाया जाता है। हमारे जीवन में रंगों का काफी महत्व है। ऐसे में होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर प्यार का संदेश देते हैं। क्या बड़े, क्या बच्चे सब एक दूसरे पर रंग लगाकर इस त्योहार को जश्न के साथ मनाते हैं। होली के दिन जो चीज हमको सबसे ज्यादा परेशान करती है। वह रंगों या पानी पड़ने से स्मार्टफोन का खराब होना है। अक्सर देखने को मिलता है कि होली के दिन कई लोगों का स्मार्टफोन पानी पड़ने से खराब हो जाता है। ऐसे में होली के दिन रंग खेलते समय स्मार्टफोन या दूसरे जरूरी गैजेट्स का खास ध्यान रखना जरूरी है। अगर इस दिन आप अपने स्मार्टफोन का खास ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपका स्मार्टफोन खराब हो सकता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका खास ध्यान रखकर आप अपने स्मार्टफोन और दूसरे गैजेट्स को सेफ रख सकते हैं।
Holi 2023: होली के दिन ऐसे रखें अपने स्मार्टफोन और जरूरी गैजेट्स को सेफ, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन