अगर आप बाइक या स्कूटर चलाते हैं तो हेलमेट पहनना जरूरी है। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस कार्रवाई के साथ चालान भी काट सकती है। लेकिन हर बार चालान वाहन चालक की गलती से ही कटे, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार तकनीकी गड़बड़ी, कैमरे की गलती या नंबर प्लेट सही तरीके से रिकॉर्ड न होने की वजह से भी गलत चालान जारी हो जाता है। अगर आपके वाहन का बिना हेलमेट का चालान ऐसी स्थिति में काट दिया गया है, जब आपने कोई गलती नहीं की, तो उसे चुनौती दी जा सकती है। हालांकि, हर चालान रद्द नहीं होता। इसके लिए यह साबित करना जरूरी है कि चालान गलत तरीके से जारी हुआ है। तो आइए जानते हैं।
2 of 6
bike spark plug
- फोटो : AI Generated
किन हालात में गलत माना जाएगा चालान?
मान लीजिए आपकी बाइक या स्कूटर सड़क किनारे पार्क था और आप उसे चला ही नहीं रहे थे, फिर भी बिना हेलमेट का चालान आ गया। ऐसी स्थिति में आप चालान के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। इसी तरह कैमरे ने अगर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट गलत पढ़ ली और किसी दूसरे वाहन का चालान आपके नंबर पर जारी हो गया तो इसे भी चुनौती दी जा सकती है।
3 of 6
bike spark plug
- फोटो : AI Generated
इन परिस्थितियों में भी दे सकते हैं चुनौती
अगर आपने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन कैमरे में यह ठीक से रिकॉर्ड नहीं हुआ और बिना हेलमेट का चालान बन गया, तब भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा एक ही घटना के लिए अगर दो बार चालान कट गया है तो उसकी भी शिकायत की जा सकती है। यानी बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान होना नियम के मुताबिक है, लेकिन वाहन खड़ा होने की स्थिति में बिना हेलमेट का चालान जारी होने पर उसे चुनौती दी जा सकती है।
4 of 6
Helmet
- फोटो : Adobe stock
घर बैठे ऐसे दर्ज करें शिकायत
गलत चालान को लेकर शिकायत ऑनलाइन भी की जा सकती है। इसके लिए आधिकारिक Parivahan e-challan पोर्टल पर जाएं। यहां अपनी गाड़ी की जानकारी और चालान नंबर देखकर संबंधित चालान चेक करें। इसके बाद Complaint वाले विकल्प पर जाकर शिकायत दर्ज करें। शिकायत में साफ-साफ बताएं कि चालान किस वजह से गलत है। इसके साथ संबंधित सबूत और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करें।
5 of 6
helmet
- फोटो : Adobe stock
सबूत रखना होगा जरूरी
सिर्फ शिकायत करने से काम पूरा नहीं होगा। अगर आप यह साबित करना चाहते हैं कि चालान गलत कटा है तो आपके पास इसका सबूत होना चाहिए। जीपीएस लोकेशन, पार्किंग की रसीद या कोई दूसरा संबंधित प्रमाण शिकायत के दौरान आपके काम आ सकता है। इन्हीं सबूतों के आधार पर गलत चालान को चुनौती दी जा सकती है।