PM kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इनमें स्वास्थ्य योजनाएं, आवास योजनाएं, बिजली योजनाएं, शिक्षा और रोजगार योजनाएं समेत कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त मिलती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद। वहीं, अब तक 14 किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है। पर शायद आप न जानते हों, लेकिन कुछ किसान ऐसे हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64dafd90162d624823014de9","slug":"pm-kisan-yojana-these-the-reasons-for-not-getting-the-15th-installment-2023-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 15वीं किस्त, चेक करें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 15वीं किस्त, चेक करें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में
Tue, 15 Aug 2023 09:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Aug 2023 09:54 AM IST
विज्ञापन
किन किसानों को 15वीं किस्त नहीं मिलेगी?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन किसानों को 15वीं किस्त नहीं मिलेगी?
- फोटो : istock
ये हैं वो किसान जो रह सकते हैं 15वीं किस्त से वंचित:-
नंबर 1
- सबसे पहले वो किसान 15वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं, जो ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे। अगर आप योजना से नए जुड़े हैं और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो इसे तुरंत करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
किन किसानों को 15वीं किस्त नहीं मिलेगी?
- फोटो : istock
- आप ई-केवाईसी खुद आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए करवा सकते हैं। इसके अलावा अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं। वहीं, आप बैंक जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों को 15वीं किस्त नहीं मिलेगी?
- फोटो : istock
नंबर 2
- आपने आवेदन के लिए जो फॉर्म भरा है, उसमें आपका नाम अंग्रेजी में होना चाहिए। जेंडर सही लिखा होना चाहिए, पता पूरा होना चाहिए। साथ ही आधार से जुड़ी जानकारी भी स्पष्ट होनी चाहिए और आधार नंबर में गलती नहीं होनी चाहिए आदि। अगर ऐसा नहीं है और कुछ भी गलती है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
किन किसानों को 15वीं किस्त नहीं मिलेगी?
- फोटो : istock
नंबर 3
- वो किसान भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं, जो लैंड सिडिंग नहीं करवाएंगे। योजना से जुडे़ सभी किसानों के लिए इस काम को करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा बैंक खाते से आधार कार्ड का लिंक होना भी जरूरी है। अगर इनमें से कोई भी काम अधूरा होता है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।