फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की बात: सरकार दे रही है मकान की मरम्मत कराने के लिए 80 हजार रुपये, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Fri, 06 Jan 2023 12:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 12:40 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government Helps to House Repair under Ambedkar Navinikaran Yojana Know Apply Online Process
Ambedkar Navinikaran Yojana - फोटो : Istock

Ambedkar Navinikaran Yojana: आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य गरीब लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। देश में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जिनके पास घर नहीं है। इन लोगों को आवास देने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी नागरिकों को आवास की सुरक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसी सिलसिले में आज हम आपको हरियाणा सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अंबेडकर नवीनीकरण योजना है। स्कीम के अंतर्गत घर की मरम्मत करने के लिए गरीब लोगों को हरियाणा सरकार की ओर से सहायता राशि प्रदान की जा रही है। आइए जानते हैं इसके बार में विस्तार से - 

Haryana Government Helps to House Repair under Ambedkar Navinikaran Yojana Know Apply Online Process
Ambedkar Navinikaran Yojana - फोटो : Istock

अंबेडकर नवीनीकरण योजना की पात्रता

  • अगर आप इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना जरूरी है। इस स्कीम का लाभ हरियाणा राज्य में रह रहे निवासी ही उठा सकते हैं।
  • इस स्कीम का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। 

Cooking Hacks: सब्जी को लंबे समय तक फ्रेश रखने से लेकर चाकू की धार तेज करने तक, ये लाइफ हैक्स बनाएंगे काम आसान

Haryana Government Helps to House Repair under Ambedkar Navinikaran Yojana Know Apply Online Process
Ambedkar Navinikaran Yojana - फोटो : Istock
  • घर आवेदक के नाम पर होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदक का घर कम से कम 10 साल पुराना और मरम्मत योग्य होना चाहिए।
  • अगर आप अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग या बीपीएल सूची में शामिल हैं। ऐसे में आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Government Helps to House Repair under Ambedkar Navinikaran Yojana Know Apply Online Process
Ambedkar Navinikaran Yojana - फोटो : Istock

मकान मरम्मत करने के लिए मिलेंगे 80 हजार रुपये

अगर आप इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं। ऐसे में आपको अंबेडकर नवीनीकरण योजना के अंतर्गत घर की मरम्मत करने के लिए 80 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन
Haryana Government Helps to House Repair under Ambedkar Navinikaran Yojana Know Apply Online Process
Ambedkar Navinikaran Yojana - फोटो : Istock

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

इस स्कीम में आवेदन करते समय आपके पास पहचान पत्र, आधार कार्ड, परिवार के किसी एक सदस्य के नाम पर जमीन, बैंक डिटेल्स, मकान के डिटेल्स, मकान के साथ फोटो, राशन कार्ड और जाति प्रमाण पत्र का होना जरूरी है।

Life Hacks: नल से लीक हो रहा है पानी, तो इस आसान तरीके सें करें उसको फिक्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed