How To Check Fake Jaggery: गुड़ हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और सर्दियों के मौसम में इसे बड़े चाव से खाया जाता है। लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले गुड़ में धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है, जो हमारी सेहत को फायदा पहुंचाने के बजाय गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।
{"_id":"6a9594a89d30c6d1040095c6","slug":"are-you-eating-fake-jaggery-check-purity-instantly-at-home-with-fssai-s-simple-methods-and-guidelines-2026-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली गुड़? FSSAI के इन आसान तरीकों से मिनटों में करें पहचान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली गुड़? FSSAI के इन आसान तरीकों से मिनटों में करें पहचान
Mon, 31 Aug 2026 08:20 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:20 PM IST
सार
FSSAI Jaggery Purity Test: कई बार ऐसा होता है कि बाजारों में जो गुड़ मिलता है वो नकली होता है, मगर लोग उसे असली गुड़ समझकर इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि इसी विषय पर FSSAI ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि आप कैसे घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपका गुड़ असली है या नकली है।
विज्ञापन
नकली गुड़ की पहचान
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइड्रोक्लोरिक एसिड से करें शुद्धता की जांच
- फोटो : Adobe Stock
हाइड्रोक्लोरिक एसिड से करें शुद्धता की जांच
- FSSAI के मुताबिक गुड़ में बेकिंग सोडा की मिलावट का पता लगाने के लिए एक आसान प्रयोग किया जा सकता है।
- इसके लिए एक छोटे कांच के गिलास में थोड़ा सा पिसा हुआ गुड़ लें और उसमें लगभग 3 एमएल हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाएं।
- अगर मिश्रण में झाग या बुलबुले नहीं बनते हैं, तो आपका गुड़ पूरी तरह शुद्ध है।
- वहीं, अगर बुलबुले उठने लगें, तो समझ जाएं कि उस गुड़ में खतरनाक बेकिंग सोडा मिलाया गया है।
गुड़
- फोटो : Adobe stock
गुड़ का रंग और चमक देखकर पहचानें
- बाजार से गुड़ खरीदते समय हमेशा उसके रंग और चमक पर विशेष ध्यान दें।
- बहुत ज्यादा चमकदार, हल्के पीले या दूध जैसे सफेद दिखने वाले गुड़ को खरीदने से बिल्कुल बचें, क्योंकि ऐसे गुड़ में केमिकल ब्लीचिंग और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है।
- हमेशा गहरे भूरे या काले रंग का पारंपरिक गुड़ ही चुनें, क्योंकि ऐसा गुड़ कम प्रोसेस्ड और सेहत के लिए अधिक शुद्ध माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़
- फोटो : Adobe stock
खरीदते वक्त इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
- डिब्बाबंद या पैकेट वाला गुड़ खरीदते वक्त हमेशा पैकेट पर FSSAI का वैध लाइसेंस नंबर जरूर चेक करें।
- इसके अलावा, बहुत सस्ते दामों पर मिलने वाले गुड़ के झांसे में न आएं, क्योंकि कम कीमत वाले गुड़ में चीनी या अन्य हानिकारक केमिकल की मिलावट की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
- हमेशा किसी भरोसेमंद रजिस्टर्ड ब्रांड या अपने लोकल के विश्वसनीय दुकानदार से ही गुड़ खरीदें।
विज्ञापन
गुड़
- फोटो : Adobe stock
मिलावटी गुड़ मिलने पर कहां और कैसे करें शिकायत
- अगर आपके हाथ कोई मिलावटी या खराब क्वालिटी का गुड़ लग जाता है, तो इसकी शिकायत तुरंत दर्ज कराएं ताकि दूसरों को बचाया जा सके।
- आप FSSAI के आधिकारिक ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर जा सकते हैं, या फिर 'Food Safety Connect' मोबाइल एप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करके फोटो और विवरण अपलोड कर सकते हैं।
- इसके अलावा, आप अपने जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग से सीधे संपर्क करके भी नमूने की जांच करवा सकते हैं।