फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या है योजना का उद्धेश्य और कैसे चेक कर सकते हैं पात्रता, यहां जानें सबकुछ बस एक क्लिक में

Fri, 06 Jan 2023 11:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Jan 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Card benefits: What is Ayushman Yojana and how to check your eligibility
आयुष्मान योजना में पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card: शहर हों या फिर गांव, इन दोनों ही जगहों पर ऐसे लोग भी रहते हैं जो अपना जीवन गरीबी में बसर करने को मजबूर हैं। सरकार भी इन लोगों की मदद के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती रहती हैं, ताकि हर किसी तक मदद पहुंच सके। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयु्ष्मान भारत योजना', जिसका नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card benefits: What is Ayushman Yojana and how to check your eligibility
आयुष्मान योजना में पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Istock

क्या है उद्धेश्य?

  • लगभग हर एक योजना का उद्धेश्य होता है। ठीक इसी तरह आयुष्मान योजना का भी उद्धेश्य ये है कि जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं और जो जरूरतमंद हैं उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाई। इसी उद्धेश्य के साथ मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी सख्या में लोग जुड़े हुए हैं।
Ayushman Card benefits: What is Ayushman Yojana and how to check your eligibility
आयुष्मान योजना में पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1

  • पात्रता चेक करके आप जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बनेगा या नहीं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होगा
  • फिर आपको 'Am I Eligible वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card benefits: What is Ayushman Yojana and how to check your eligibility
आयुष्मान योजना में पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज करना है
  • अब आपको दो विकल्प मिलेंगे, इसमें पहले वाले में अपना राज्य चुन लें
विज्ञापन
Ayushman Card benefits: What is Ayushman Yojana and how to check your eligibility
आयुष्मान योजना में पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको दूसरे विकल्प में अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करके इनसे सर्च करना है
  • जब आप ऐसा करेंगे तो इसके बाद आपको आपकी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा, जिससे आप ये जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed