{"_id":"6a9588943130bfe0b80c6f02","slug":"when-should-you-service-your-car-not-just-kilometers-these-signs-also-indicate-your-car-needs-servicing-now-2026-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार की सर्विस कब करानी चाहिए? किलोमीटर नहीं बल्कि ये संकेत भी बताते हैं कि जरूरी है सर्विस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
कार की सर्विस कब करानी चाहिए? किलोमीटर नहीं बल्कि ये संकेत भी बताते हैं कि जरूरी है सर्विस
Mon, 31 Aug 2026 07:28 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:28 PM IST
सार
When To Service Your Car: अक्सर ऐसा होता है लोग अपनी कार की सर्विसिंग के लिए दस हजार किलोमीटर तक चलने का इंतजार करते हैं। मगर आपको बता दें कि अगर आपकी कार समय से पहले कुछ संकेत दे रही है तो आपको आपको इसकी सर्विसिंग करानी जरूरी हो जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
कार की सर्विस कब कराएं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Car servicing warning signs: जब भी हम कार खरीदते हैं, तो अक्सर यही सोचते हैं कि गाड़ी की सर्विसिंग सिर्फ तभी करानी चाहिए जब उसके तय किए गए किलोमीटर पूरे हो जाएं। बहुत से लोग ओडोमीटर पर नजर गड़ाए रहते हैं कि कब गाड़ी 5,000 या 10,000 किलोमीटर चले और तभी सर्विस सेंटर जाएं।
इंजन से आने वाली अजीब आवाजें और टिक-टिक की आवाज
- फोटो : Freepik
इंजन से आने वाली अजीब आवाजें और टिक-टिक की आवाज
- अगर आपकी कार स्टार्ट करते समय या चलते वक्त इंजन से कोई अजीब, घरघराहट या टिक-टिक जैसी असामान्य आवाज आने लगे, तो इसे कभी भी नजरअंदाज न करें।
- यह इस बात का साफ संकेत होता है कि इंजन के अंदर का ऑयल पुराना हो चुका है या उसके पुर्जे आपस में घिस रहे हैं, जिन्हें तुरंत ग्रीसिंग और सर्विसिंग की सख्त जरूरत है।
माइलेज में अचानक भारी गिरावट आना
- फोटो : FREEPIK
माइलेज में अचानक भारी गिरावट आना
- अगर आपकी कार पहले एक लीटर पेट्रोल या डीजल में बहुत अच्छा माइलेज देती थी, और अब अचानक बिना किसी वजह के बहुत कम दूरी तय कर पा रही है, तो समझ जाइए कि गाड़ी का एयर फिल्टर गंदा हो चुका है।
- सही समय पर सर्विस न कराने से इंजन पर दबाव बढ़ता है, जिससे ईंधन की खपत बेवजह बढ़ने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेक लगाने पर गाड़ी का झटका देना या आवाज करना
- फोटो : FREEPIK
ब्रेक लगाने पर गाड़ी का झटका देना या आवाज करना
- सफर के दौरान सुरक्षा सबसे पहले आती है, और अगर ब्रेक दबाते समय आपको पैडल सख्त महसूस हो, गाड़ी एक तरफ खींचने लगे या ब्रेक शू से घिसने की आवाज आए, तो यह बहुत बड़ा चेतावनी संकेत है।
- इसका मतलब है कि आपकी कार के ब्रेक पैड घिस चुके हैं और तुरंत सर्विसिंग के दौरान ब्रेक शू को बदलना जरूरी है।
विज्ञापन
एग्जॉस्ट पाइप से काला या सफेद धुआं निकलना
- फोटो : FREEPIK
एग्जॉस्ट पाइप से काला या सफेद धुआं निकलना
- अगर कार के पीछे साइलेंसर यानी एग्जॉस्ट पाइप से असामान्य रूप से काला, नीला या घना सफेद धुआं निकलने लगे, तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि इंजन के भीतर कुछ गंभीर तकनीकी खराबी आ गई है।
- ऐसे समय में गाड़ी को तुरंत किसी अच्छे मैकेनिक के पास ले जाकर पूरी सर्विसिंग और ट्यूनिंग करवाना बेहद जरूरी हो जाता है।