फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST Reduce: किसानों को भी मिलेगा GST कटौती का लाभ, खाद से लेकर ट्रैक्टर तक; जानें क्या-क्या हुआ सस्ता

Mon, 22 Sep 2025 06:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 22 Sep 2025 06:55 AM IST
सार

GST Farmers Ke Liye Kitna Kam Hua: आज से देश भर में जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं। ऐसे में देश के अन्नदाता यानी किसानों को इससे क्या लाभ मिला है? ये जानना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
GST Reduce How much has GST been reduced on farmers and agricultural goods
GST में किसानों से जुड़ी कौन सी चीजें हुईं सस्ती? - फोटो : Adobe Stock

GST Rate Cut For Farmers: आज से पूरे देश में जीएसटी 2.O लागू हो गया है यानी जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं। इसका फायदा रोजमर्रा के सामानों से लेकर अन्य सामानों पर भी मिलेगा, क्योंकि जीएसटी की 12 फीसदी और 28 फीसदी वाले कर ढांचों को खत्म कर दिया गया है। वहीं 5, 18 के पिछले स्लैब्स को बरकरार रखा गया है। जबकि, 40 फीसदी का एक नया टैक्स ढांचा बनाया गया है। ऐसे में ये दरें आज से लागू हो गई हैं।



ये भी पढ़ें:- GST: ट्रेन में मिलने वाला पानी आज से इतने रुपये हो गया सस्ता, जान लीजिए नई कीमत ताकि न देने पड़े ज्यादा पैसे

जीएसटी के स्लैब कम होने से आम आदमी को काफी राहत मिलने की उम्मीद है और माना जा रहा है कि ऐसी ही राहत देश के अन्नदाता यानी किसानों को भी मिलेगी। दरअसल, इस नए जीएसटी स्लैब में किसानों के लिए भी चीजों को सस्ती करने पर जोर दिया गया है। इसलिए अगर आप भी किसान हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन सा सामान आपके लिए सस्ता हुआ है। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

GST Reduce How much has GST been reduced on farmers and agricultural goods
GST में किसानों से जुड़ी कौन सी चीजें हुईं सस्ती? - फोटो : Freepik

किसानों से जुड़े किस सामान पर कितना कम हुआ जीएसटी?

ट्रैक्टर पर घटा

  • जहां पहले ट्रैक्टर पर 12% जीएसटी लगता था, तो वहीं अब इस पर सिर्फ 5% जीएसटी ही लगेगा। इसी तरह ट्रैक्टर के टायर पर भी जीएसटी को कम किया गया है। अब तक ट्रैक्टर के टायर पर 18% जीएसटी लगता था, तो वहीं अब इसे 5% कर दिया गया है। ऐसे में किसानों को अब ट्रैक्टर कम दाम पर मिलेगा।
GST Reduce How much has GST been reduced on farmers and agricultural goods
GST में किसानों से जुड़ी कौन सी चीजें हुईं सस्ती? - फोटो : Adobe Stock

सिंचाई मशीन पर कम हुआ GST

  • सिंचाई की मशीन पर अब तक 12% जीएसटी था, लेकिन अब इसे घटाकर 5% कर दिया गया है। अगर आप बायो कीटनाशक, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और स्प्रिंकलर लेते हैं तो अब आपको पहले की तरह 12% जीएसटी नहीं देना होगा, क्योंकि इस पर भी जीएसटी को घटाकर 5% किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
GST Reduce How much has GST been reduced on farmers and agricultural goods
GST में किसानों से जुड़ी कौन सी चीजें हुईं सस्ती? - फोटो : Adobe Stock
  • यही नहीं कृषि मशीनरी किसानों के लिए खेती से जुड़े कामों क लिए बहुत जरूरी मानी जाती है। इसलिए इस कृषि मशीनरी पर लगने वाले जीएसटी को भी कम किया गया है। पहले इस पर 12% जीएसटी लगता था, लेकिन अब इसको कम करके 5% किया गया है।
विज्ञापन
GST Reduce How much has GST been reduced on farmers and agricultural goods
GST में किसानों से जुड़ी कौन सी चीजें हुईं सस्ती? - फोटो : Adobe Stock

इन चीजों पर भी कम हुआ जीएसटी

  • वानिकी-बागवानी मशीन, हार्वेस्टिंग और थ्रैशिंग मशीन , कंपोस्टिंग मशीन यानी खाद बनाने की मशीन पर भी जीएसटी को कम किया गया है। इन चीजों पर अब तक लगने वाले 12% जीएसटी को कम करके 5% कर दिया गया है। इसी तरह 12 निर्दिष्ट जैव-कीटनाशकों और प्राकृतिक मेन्थॉल पर अब तक लगने वाले 12% जीएसटी को भी घटाकर 5% किया गया है। इससे इनके दाम कम होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed