Rain Neer New Price: आज का दिन देश के लोगो के लिए बेहद खास है क्योंकि आज से कई चीजों के दाम कम हो गए हैं। ये सब हुआ है सरकार द्वारा घटाई गई जीएसटी दरों की वजह से। आज से जीएसटी 2.O देश में लागू हो गया है। इसकी वजह से दूध, पनीर जैसी रोजमर्रा की चीजों के दामों में कमी हुई है। कई चीजों का जीएसटी स्लैब कम हुआ है।
इसी क्रम में एक और चीज सस्ती हुई है और वो है 'रेल नीर।' जी हां, ये वही पानी की बोतल है जिसे आप रेलवे स्टेशनों पर या ट्रेन में सफर के दौरान खरीदते हैं। भारतीय रेलवे द्वारा बेचा जाने वाला ये पानी 15 रुपये में बेका जाता था, लेकिन जीएसटी की दरें कम होने से अब इसके दाम भी कम हुए हैं। तो चलिए जानते हैं रेल नीर की कीमत कितनी कम हुई है। आप अगली स्लाइड्स में रेल नीर की नई कीमतों के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
रेल नीर की कीमत हुई कम।
- फोटो : freepik
पहले जान लेते हैं रेल नीर है क्या?
- अगर आपको ये नहीं पता कि रेल नीर क्या है, तो जान लें कि भारतीय रेलवे रेलवे स्टेशनों पर 'रेल नीर' पानी की बोतल बेचता है। देश के रेलवे स्टेशनों पर सिर्फ यही पानी बेकने की परमिशन है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बाहर बिकने वाली 20 रुपये की तरह पानी की बोतल नहीं बेचता बल्कि, 15 रुपये में बेकता है।
3 of 5
रेल नीर की कीमत हुई कम।
- फोटो : Adobe Stock
रेल नीर की कितनी कम हुई हैं कीमत?
- दरअसल, रेलवे बोर्ड ने अपने सभी रेलों के महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है। इस पत्र में बताया गया है कि 22 सितंबर 2025 से रेल नीर की कीमतों को कम किया गया है। ऐसे में अब रेल नीर की एक लीटर वाली पानी की बोतल 14 रुपये में मिलेगी (ये अब तक 15 रुपये में मिलती थी)
- वहीं, 500 मिलीलीटर की रेल नीर वाली पानी की बोतल आज से ये 9 रुपये में मिलेगी (ये अब तक 10 रुपये की थी)
4 of 5
रेल नीर की कीमत हुई कम।
- फोटो : Amar Ujala
नहीं ले सकता कोई रेल नीर के लिए अधिक पैसे
- अगर रेल नीर के लिए आपसे कोई ज्यादा पैसे मांगे तो आप इसकी शिकायत रेल मदद के आधिकारिक पोर्टल https://railmadad.indianrailways.gov.in/madad/final/home.jsp पर जाकर कर सकते हैं। यही नहीं आप चाहें तो इसकी शिकायत 139 नंबर पर भी कर सकते हैं। जान लें अब से रेल नीर के दाम पुराने वाले नहीं बल्कि नए वाले हैं यानी 15 वाली बोतल अब 10 रुपये में मिलेगी।
5 of 5
रेल नीर की कीमत हुई कम।
- फोटो : Adobe stock
पानी पर कम हुआ है जीएसटी
- अगर आप ये सोच रहे हैं कि भारतीय रेलवे ने रेल नीर की कीमत में कटौती क्यों की है, तो जान लें कि अब तक पानी पर 12 फीसदी जीएसटी लगता था। पर नई जीएसटी दरें लागू होने पर पानी पर 5 फीसदी जीएसटी लगाया गया है। इसलिए अब पानी की कीमतों में कटौती हुई है।