फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gram Suraksha Yojana: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 1411 रुपये का निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 34.60 लाख

Wed, 06 Jul 2022 01:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 06 Jul 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
Gram Suraksha Scheme: Invest 1411 Rupees to Get 34.60 Lakh Maturity Know About Scheme and How to Apply
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock

Gram Suraksha Yojana: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम ग्राम सुरक्षा योजना है। इस योजना में निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। मैच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि से आप अपने भविष्य के जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं। ये पैसे आपके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने का काम करेंगे। ऐसे में आपको किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं होना पड़ेगा। ग्राम सुरक्षा योजना में आप हर महीने 1411 रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय 34.60 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से -

Gram Suraksha Scheme: Invest 1411 Rupees to Get 34.60 Lakh Maturity Know About Scheme and How to Apply
money new - फोटो : istock

ग्राम सुरक्षा योजना के तहत 34.60 लाख रुपये बोनस के साथ निवेशकों को मिलते हैं। वहीं अगर निवेशक की दुर्भाग्यवश मृत्यु 80 साल के पहले हो जाती है। इस स्थिति में उसके नॉमिनी को ये राशि दी जाती है।

Gram Suraksha Scheme: Invest 1411 Rupees to Get 34.60 Lakh Maturity Know About Scheme and How to Apply
money new - फोटो : istock

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में 19 से 55 साल का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 10 हजार और अधिकतम 10 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gram Suraksha Scheme: Invest 1411 Rupees to Get 34.60 Lakh Maturity Know About Scheme and How to Apply
money new - फोटो : istock

इसका प्रीमियम आप मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक आधार पर भर सकते हैं। प्रीमियम के भुगतान के लिए आपको 30 दिन की छूट मिलेगी। इस योजना के तहत आपको लोन की सुविधा भी मिलती है।

विज्ञापन
Gram Suraksha Scheme: Invest 1411 Rupees to Get 34.60 Lakh Maturity Know About Scheme and How to Apply
money - फोटो : iStock

अगर आप 58 साल के लिए इसे खरीदते हैं तो प्रीमियम की रकम 1463 रुपये मासिक अदा करनी होगी। वहीं 60 साल के लिए आपको 1411 रुपये मासिक प्रीमियम भरना होगा। प्रीमियम के 55 साल होने पर स्कीम के ग्राहकों को 31.60 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं 58 साल पूरे होने पर उसको 33.40 लाख रुपये और 60 साल होने  पर 34.60 लाख का मैच्योरिटी बेनिफिट मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed