{"_id":"642949b7c07469c62d000330","slug":"sukanya-samriddhi-yojana-registration-process-interest-rate-benefits-in-hindi-2023-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SSY: बिटिया के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेंगे कई फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
SSY: बिटिया के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेंगे कई फायदे
Sukanya Samriddhi Yojana Registration Process: बिटिया के जन्म होने के बाद से उनकी पढ़ाई लिखाई और शादी की चिंता हमें परेशान करने लगती है। ऐसे में अभिभावक उसी समय से अपनी आमदनी में से कुछ पैसों की बचत अपनी बेटी के लिए करने लगते हैं। बचत करना अच्छी बात है। वहीं अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश नहीं करते हैं। इस स्थिति में आप जरूरत के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा नहीं कर पाएंगे।
देश में कई लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करना पसंद करते हैं। हालांकि, यहां निवेश करने पर आपको बाजार जोखिमों के खतरों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खास तौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए चलाया जा रहा है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
2 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana
- फोटो : Istock
सुकन्या समृद्धि योजना में वर्तमान समय में निवेश करने पर 8 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इससे पहले इस स्कीम में निवेश करने पर 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 8 प्रतिशत कर दिया गया।
3 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana
- फोटो : Istock
इस स्कीम में आपको अपनी बेटी के दस साल पूरे होने से पहले खाता खुलवाना होगा। इसके बाद खाते का संचालन बेटी की उम्र 21 या 18 वर्ष पूरे होने तक किया जा सकता है।
बेटी की उम्र 18 वर्ष होने के बाद उसकी उच्च शिक्षा के लिए 50 प्रतिशत तक पैसों को निकाला जा सकता है। इसके अलावा बेटी अगर दसवीं कक्षा को पास कर लेती है। इस स्थिति में भी आप स्कीम से पैसों को निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana
- फोटो : istock
सुकन्या समृद्धि योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके आसानी से इस स्कीम में अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।