फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kusum Yojana: इस योजना से किसान खेतों में सोलर पंप लगाकर कर सकते हैं खूब कमाई, जानें क्या है स्कीम

Tue, 13 Dec 2022 12:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
Govt is Installing Solar Pump in fields of farmers under PM Kusum Yojana
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock

PM Kusum Yojana: देश में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री कुसुम योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाए जा रहे हैं। आज के समय किसानों को खेती करते समय उनकी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा डीजल को खरीदने में खर्च हो जाता है।



ऐसे में सोलर पंप लगाकर आप सौर ऊर्जा की सहायता से अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप खेतों में लगे अपने सोलर पंप संयंत्र की सहायता से शानदार कमाई भी कर सकते हैं। देश में कई लोग प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ लेकर अपने खेतों में सोलर पंप को लगा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
Govt is Installing Solar Pump in fields of farmers under PM Kusum Yojana
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस स्कीम के अंतर्गत आपको खेतों में सोलर पंप लगाने पर 60 प्रतिशत की सब्सिडी मिल रही है। इसके अलावा सरकार किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 30 प्रतिशत की राशि लोन के रूप में भी दे रही है। 

Govt is Installing Solar Pump in fields of farmers under PM Kusum Yojana
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock

ऐसे में किसान 10 फीसदी राशि को जमा करके आसानी से अपने खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेकर आप बिना बिजली और डीजल के अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे।

Ginger Farming: अदरक की खेती से आप कर सकते हैं बंपर कमाई, ऐसे करें शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
Govt is Installing Solar Pump in fields of farmers under PM Kusum Yojana
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock

इसके अलावा किसान अपने खेतों में सोलर पंप संयंत्र स्थापित करके अपनी शानदार कमाई भी कर सकते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आप सोलर पंप संयंत्र के जरिए 15 लाख रुपये तक की बिजली का उत्पादन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Govt is Installing Solar Pump in fields of farmers under PM Kusum Yojana
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock

आपके सोलर पंप संयंत्र से उत्पादित बिजली को सरकार 3 रुपये 7 पैसे के टैरिफ पर खरीदेगी। ऐसे में इस योजना का लाभ लेकर आप सालाना 4 से लेकर 5 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। 

Winter Tips: सर्दियों के सीजन में बंद कमरे में चला रहे हैं हीटर, तो जान लें ये बातें, वरना हो सकता है हादसा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed