Ginger Farming: सोच समझकर और योजनाबद्ध ढंग से किया गया बिजनेस आपको कम समय में अधिक मुनाफा दे सकता है। अगर आप कैलकुलेटेड रिस्क लेकर किसी बिजनेस को शुरू करते हैं। ऐसे में उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बेहद ही खास बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस में आपको अदरक की खेती करनी है। अदरक का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। खासकर सर्दियों के सीजन में अदरक की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। अदरक का इस्तेमाल चाय से लेकर मसाला बनाने के लिए किया जाता है। यही नहीं इससे सोंठ भी बनाई जाती है, जो कि बाजारों में अदरक से ज्यादा कीमतों पर बिकती है। अगर आप अदरक की खेती करके उसको बाजारों में अच्छी कीमतों पर बेचते हैं। ऐसे में आप इससे अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Ginger Farming: अदरक की खेती से आप कर सकते हैं बंपर कमाई, ऐसे करें शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अदरक की खेती करने के लिए पुरानी फसल के कंद का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप बरसात के सीजन में अदरक की खेती करते हैं।
इस स्थिति में आप शानदार फायदा कमा सकते हैं। अदरक की खेती करने से पहले आपको खेत को दो से तीन बार जोतना होता है। खेत को जोतने से मिट्टी भुरभुरी हो जाती है। इसके बाद आपको खेत में भरपूर मात्रा में गोबर की खाद को डालना है।
PM Kisan Yojana: सरकार इन किसानों को नहीं देगी 13वीं किस्त का लाभ, कहीं आप भी तो शामिल नहीं लिस्ट में
इससे अदरक का उत्पादन अच्छा होगा। इस बात का खास ध्यान रखें कि ज्यादा उत्पादन पाने के लिए आपको अदरक की खेती बेड़ बनाकर करनी चाहिए। इसके अलावा आपको नालियां भी बनानी चाहिए। इससे पानी आसानी से निकल जाता है।
अदरक की फसल को तैयार होने में करीब 6 से 7 महीनों का वक्त लगता है। अगर आप ज्यादा दिन तक फसल को खेत में रहने देंगे। ऐसे में फसल काफी अच्छी तैयार होगी। बाजार में अदरक लगभग 80 रुपये किलो के दाम पर मिल जाते हैं। ऐसे में आप इनको बेचकर आसानी से अपनी कमाई कर सकते हैं।
Ginger Farming: अदरक की खेती से आप कर सकते हैं बंपर कमाई, ऐसे करें शुरुआत