Ladli Behna Yojana 2023: आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लाडली बहना योजना है। इस स्कीम का संचालन मध्य प्रदेश सरकार कर रही है। हाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी दी है कि लाडली बहना योजना के लिए आवेदन का फॉर्म 5 मार्च से शुरू हो जाएगा। लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने की 10 तारीख को 1 हजार रुपये की राशि को राज्य की पात्र बहनों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक राज्य सरकार की यह स्कीम सामाजिक क्रांति का शंखनाद है। इस स्कीम के जरिए बहनों की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव लाया जाएगा। स्कीम के अंतर्गत पहले साल के लिए 8 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं लाडली बहना योजना स्कीम से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स के बारे में विस्तार से -
Ladli Behna Yojana: सरकार बहनों को दे रही है 1 हजार रुपये, जानिए योजना से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन