फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले घर बैठे ऐसे चेक कर लें पात्रता, वरना आवेदन के समय आ सकती हैं दिक्कतें

Wed, 01 Mar 2023 12:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Mar 2023 12:04 PM IST
विज्ञापन
ayushman card: how to check your eligibility for ayushman bharat yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Benefits: शहरी इलाके हों या फिर ग्रामीण क्षेत्र, इन दोनों ही जगहों पर आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे जो गरीब वर्ग से आते हैं या जरूरतमंद हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए, जिसका नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक अपना सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। बस इसके लिए जरूरी है कि आप पहले अपनी पात्रता चेक कर लें, क्योंकि अगर आवेदन के समय आप अपात्र निकलते हैं तो आपका आवेदन रद्द हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे पात्रता चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ayushman card: how to check your eligibility for ayushman bharat yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते है? - फोटो : istock

आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप पहले अपनी पात्रता चेक करें
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा
ayushman card: how to check your eligibility for ayushman bharat yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते है? - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां भरना है
  • फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा, जिसे यहां दर्ज करें
  • अब आपको गेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
ayushman card: how to check your eligibility for ayushman bharat yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते है? - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • फिर आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को यहां दर्ज कर देना है
  • अब पहले अपना प्रांत चुनें और फिर अपना जिला भी चुन लें
विज्ञापन
ayushman card: how to check your eligibility for ayushman bharat yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते है? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको यहां पर मांगी गई कई जरूरी जानकारियां दर्ज करनी हैं
  • इनमें आवेदनकर्ता का नाम, पिता का नाम जैसी चीजें शामिल हैं
  • इस प्रक्रिया के पूरा होते ही आप अपनी पात्रता जान सकते हैं
  • अगर आप पात्र हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed