PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार और राज्य की सरकारें गरीबों की आर्थिक स्थित में सुधार लाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इन योजना का मकसद जरूरतमंद और गरीब वर्ग को सशक्त बनाना है। सरकारी योजनाओं में स्वास्थ्य, पेंशन, राशन, बीमा, रोजगार देने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। एक ऐसी ही योजना केंद्र सरकार चला रही है जिसका नाम 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना' है।
PM Vishwakarma Yojana: इन लोगों को बिना गारंटी 3 लाख का लोन दे रही है सरकार, ऐसे करें आवेदन
PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार और राज्य की सरकारें गरीबों की आर्थिक स्थित में सुधार लाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इन योजना का मकसद जरूरतमंद और गरीब वर्ग को सशक्त बनाना है।
दो चरणों में मिलता है लोन
सबसे खास बात यह है कि कोई कौशल रखने वाला व्यक्ति पैसों की कमी से अपना व्यापार नहीं शुरू कर पा रहा है, तो इस योजना के तहत वह लोन के लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत लाभार्थी को तीन लाख का लोन दिया जाता है। पहले चरण में कारोबार को शुरू करने के लिए एक लाख रुपये का लोन मिलेगा और इसके बाद उसे बढ़ाने के लिए दूसरे चरण में दो लाख तक का लोन ले सकते हैं। यह लोन सिर्फ पांच फीसदी की ब्याज पर दिया जाता है।
इस योजना में तय 18 ट्रेड में लोगों के कौशल को और बेहतर करने के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा ट्रेनिंग भी दी जाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके साथ ही 500 रुपये प्रतिदिन स्टाइपेंड भी मिलता है। इसमें लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड, बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग से जुड़े स्किल अपग्रेडेशन, 15,000 रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन, डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए इन्सेंटिंव मिलेगा।
Sim Port: क्या आप भी सिम करना चाहते हैं पोर्ट? इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है ये बड़ा नुकसान
कौन कर सकता है आवेदन?
'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना' में आवेदन करन के लिए लाभार्थी की उम्र 18 साल होनी चाहिए। अगर आप कारपेंटर (बढ़ई) हैं, नाव बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, सुनार, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले (कुम्हार), मूर्तिकार, राज मिस्त्री, मछली का जाल बनाने वाले, टूल किट निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता कारीगर, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता (पारंपरिक), नाई, माला बनाने वाले, धोबी, दर्जी हैं तो इस योजना के लिए आप पात्र हैं और आवेदन कर सकते हैं।
GST 2.0: 5, 10, 20 रुपये वाले चिप्स-बिस्किट और साबुन के दाम नहीं होंगे कम, जानिए फिर कैसे मिलेगा फायदा
कैसे करें आवेदन
योजना के लिए पात्र व्यक्ति को आवेदन के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है। यहां पर आपको संबंधित दस्तावेज दिखाने होंगे, जिसके बाद आपके पात्रता की जांच की जाएगी। अगर सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।