फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट, जानिए क्या हैं आज की कीमतें

Wed, 16 Feb 2022 02:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 02:55 PM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today know the latest update of gold silver price here
Gold Silver Price Today - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को सोने की कीमतों में वृद्धि देखने के बाद आज यानी बुधवार को उसमें मामूली गिरावट आई है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में 8 महीनों के बाद गिरावट आई है। रूस यूक्रेन तनाव के कम होने के कयासों के कारण कई निवेशक गोल्ड में निवेश करने को लेकर उत्साहित हुए थे। इस कारण मांग बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों में मंगलवार को रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला था। वहीं आज इनके दामों में एक गिरावट देखने को मिली है। भारतीय बाजारो में आज बुधवार को सुबह सोने की कीमतों में कमी देखने को मिली। मामूली गिरावट के बाद सोने की कीमतें एक बार फिर 50 हजार रुपये के नीचे आ गई हैं। आज सोने की कीमत 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 49,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमतों में मामूली वृद्धि देखने को मिली। आइए जानते हैं -

Gold Silver Price Today know the latest update of gold silver price here
Gold Silver Price Today - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 0.03 फीसदी की तेजी आई और यह बढ़कर 63,008 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। बात अगर मंगलवार की करें, तो सोने की कीमतें 0.74 फीसदी उछाल के साथ 50,254 रुपये पहुंच गई थीं।

Gold Silver Price Today know the latest update of gold silver price here
Gold Silver Price Today - फोटो : अमर उजाला

देश भर में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती बढ़ती रहती हैं। ऐसे में आपके शहर में सोने की कीमतें क्या हैं उसे आप मोबाइल फोन के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gold Silver Price Today know the latest update of gold silver price here
Gold Silver Price Today - फोटो : अमर उजाला
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed