मंगलवार को सोने की कीमतों में वृद्धि देखने के बाद आज यानी बुधवार को उसमें मामूली गिरावट आई है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में 8 महीनों के बाद गिरावट आई है। रूस यूक्रेन तनाव के कम होने के कयासों के कारण कई निवेशक गोल्ड में निवेश करने को लेकर उत्साहित हुए थे। इस कारण मांग बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों में मंगलवार को रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला था। वहीं आज इनके दामों में एक गिरावट देखने को मिली है। भारतीय बाजारो में आज बुधवार को सुबह सोने की कीमतों में कमी देखने को मिली। मामूली गिरावट के बाद सोने की कीमतें एक बार फिर 50 हजार रुपये के नीचे आ गई हैं। आज सोने की कीमत 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 49,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमतों में मामूली वृद्धि देखने को मिली। आइए जानते हैं -
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट, जानिए क्या हैं आज की कीमतें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन