भारत में सोने और चांदी का उपयोग बड़े स्तर पर आभूषणों के रूप में किया जाता है। इसके अलावा कई लोग इसे निवेश के विकल्प के तौर पर भी देखते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते आज बड़े पैमाने पर लोग इसमें निवेश कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में सोने और चांदी की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ी हैं। ऐसे में अगर आप भी सोने या चांदी को खरीदने या उनमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इस स्थिति में आपको उनकी आज की कीमतों को जरूर जान लेना चाहिए। आज एमसीएक्स पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 216 रुपये की वृद्धि देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 51,510 रुपये है। वहीं बात अगर चांदी की करें, तो उसकी कीमत में भी 266 रुपये का उछाल आया है। आज एक किलो चांदी की कीमत 67,229 रुपये है। सोने की खरीदारी करते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे आप एक बड़े नुकसान से बच सकते हैं।
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आया रिकॉर्ड उछाल, यहां जानें लेटेस्ट रेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन