Gold Purity Verification: सोना खरीदना हर भारतीय परिवार के लिए सिर्फ एक निवेश नहीं होता, बल्कि एक भावनात्मक परंपरा भी है। मगर जब भी हम सोने के गहने खरीदते हैं, तो मन में हमेशा एक डर बना रहता है कि कहीं सोना मिलावटी या नकली तो नहीं है। ग्राहकों को इसी बड़े धोखे से बचाने के लिए सरकार ने हॉलमार्किंग के साथ 6 अंकों का 'एचयूआईडी' (HUID) 'हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन' कोड अनिवार्य कर दिया है। एक आम इंसान अक्सर इस कोड को गहनों पर लिखा हुआ देखता तो है, लेकिन इसका असली मतलब नहीं समझ पाता है।
{"_id":"6a70a99826063e159e0b7a69","slug":"gold-purity-guide-what-is-the-six-digit-huid-code-on-hallmarked-gold-and-how-to-verify-it-from-home-2026-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gold Purity: हॉलमार्क वाले सोने पर लिखे 6 अंकों के HUID कोड का क्या है मतलब? जानें शुद्धता जांचने का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gold Purity: हॉलमार्क वाले सोने पर लिखे 6 अंकों के HUID कोड का क्या है मतलब? जानें शुद्धता जांचने का तरीका
Mon, 03 Aug 2026 08:15 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:15 PM IST
सार
BIS Care App Guide India: कई बार ऐसा होता है कि लोग गहनों पर सिर्फ हॉलमार्क का निशान देखकर खरीद लेते हैं, मगर आपको बता दें कि कई ये हॉलमार्क भी नकली हो सकते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में समझते हैं कि हॉलमार्क के नंबर की मदद कैसे चक कर सकते हैं कि आपका सोना असली है या नहीं।
विज्ञापन
सोने की शुद्धता जांचने का तरीका
- फोटो : AI
क्या है 6 अंकों का HUID?
- फोटो : instagram
क्या है 6 अंकों का HUID?
- एचयूआईडी का मतलब है 'हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर' होता है।
- यह अक्षरों और नंबरों से मिलकर बना एक 6 डिजिट का एक अनूठा कोड होता है, जो हर एक गहने पर लेजर मशीन से बारीक अक्षरों में लिखा जाता है।
- जैसे देश के हर नागरिक का एक अलग आधार नंबर होता है, वैसे ही हर एक गहने का यह कोड बिल्कुल अलग और अनोखा होता है जिसे बदला नहीं जा सकता।
इस कोड से कैसे मिलती है शुद्धता की पक्की गारंटी?
- फोटो : instagram
इस कोड से कैसे मिलती है शुद्धता की पक्की गारंटी?
- जब कोई सुनार गहना बनाता है, तो उसे जांच के लिए सरकारी 'एसेसिंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर' (AHC) भेजा जाता है।
- वहां सोने की शुद्धता (जैसे 22 कैरेट या 18 कैरेट) की बारीकी से जांच होती है।
- टेस्ट में पास होने के बाद ही सरकारी पोर्टल पर उस गहने को यह कोड अलॉट किया जाता है।
- इस कोड में गहने का वजन, शुद्धता का स्तर और इसे बनाने वाले सुनार का पूरा नाम डिजिटल रूप से दर्ज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BIS Care App से घर बैठे मिनटों में जांचने का आसान तरीका
- फोटो : Adobe Stock
BIS Care App से घर बैठे मिनटों में जांचने का आसान तरीका
- अपने सोने की शुद्धता जांचने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से सरकारी 'बीआईएस केयर ऐप' डाउनलोड करें।
- एप खोलने के बाद 'Verify HUID' के विकल्प पर जाएं।
- अब अपने गहने पर लिखे 6 अंकों के कोड को वहां टाइप करके सर्च करें।
- सर्च करते ही आपके सामने उस गहने की शुद्धता, वजन, सुनार का नाम और हॉलमार्किंग की सही तारीख खुलकर आ जाएगी।
विज्ञापन
नकली हॉलमार्क और धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी सावधानियां
- फोटो : instagram
नकली हॉलमार्क और धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी सावधानियां
- अगर एप में कोड डालने पर 'रिकॉर्ड नॉट फाउन्ड' या कोई दूसरी जानकारी आती है, तो हो सकता है कि वह हॉलमार्क नकली हो और आपके साथ धोखा हुआ है।
- ऐसी स्थिति में तुरंत किसी अच्छे सोनार से गहने की जांच करवाकर उसकी पुष्टी करें।
- हमेशा ध्यान रखें कि असली हॉलमार्क में तीन चीजें होती हैं बीआईएस का लोगो, सोने की शुद्धता (जैसे 22K916) और 6 अंकों का HUID कोड।
- गहने खरीदते समय पक्के बिल पर भी इस 6 डिजिट के कोड को लिखवाना कभी न भूलें।