Llaptop Battery Charging Guide: आज के डिजिटल दौर में लैपटॉप अधिकतर लोगों के रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। काम के दौरान अक्सर लोग एक बड़ी उलझन में रहते हैं कि क्या लैपटॉप को लगातार चार्जिंग प्लग से जोड़कर इस्तेमाल करना सही है, या फिर बैटरी के 20% तक खत्म होने का इंतजार करना चाहिए? एक आम इंसान को लगता है कि लगातार प्लग इन रखने से लैपटॉप की बैटरी ओवरचार्ज होकर खराब हो जाएगी या फट सकती है।
{"_id":"6a70a27697f646b1080b7d09","slug":"laptop-battery-guide-is-it-safe-to-use-laptop-while-plugged-in-or-should-you-wait-for-twenty-percent-battery-2026-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laptop Battery: चार्जिंग प्लग लगाकर लैपटॉप पर काम करना सही है या बैटरी 20% होने का इंतजार करना चाहिए?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Laptop Battery: चार्जिंग प्लग लगाकर लैपटॉप पर काम करना सही है या बैटरी 20% होने का इंतजार करना चाहिए?
Mon, 03 Aug 2026 07:45 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:45 PM IST
सार
Safe To Use Plugged In: अक्सर लैपटाप के सामने देर तक काम करने वाले लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या लैपटॉप को चार्ज में लागकर काम करना चाहिए? आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब देखते हैं।
विज्ञापन
लैपटॉप बैटरी लाइफ टिप्स
- फोटो : AI
आधुनिक लिथियम बैटरी और ऑटो-कट तकनीक का सच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
आधुनिक लिथियम बैटरी और ऑटो-कट तकनीक का सच
- आजकल के सभी लैपटॉप में आधुनिक लिथियम-आयन या लिथियम-पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल होता है जो बेहद स्मार्ट होती हैं।
- जैसे ही लैपटॉप 100% चार्ज हो जाता है, इसका इंटरनल सर्किट पावर सप्लाई को बैटरी में जाने से रोक देता है।
- इसके बाद लैपटॉप सीधे बिजली से चलने लगता है, जिससे ओवरचार्जिंग का कोई खतरा नहीं रहता।
बैटरी को बार-बार पूरी तरह खर्च करने के नुकसान
- फोटो : AI
बैटरी को बार-बार पूरी तरह खर्च करने के नुकसान
- बहुत से लोग सोचते हैं कि बैटरी को पूरा डिस्चार्ज करके चार्ज करना चाहिए, लेकिन लिथियम बैटरी के मामले में यह बिल्कुल गलत है।
- बैटरी को बार-बार 20% से नीचे ले जाने पर उसके 'चार्जिंग साइकिल्स' पर बहुत बुरा दबाव पड़ता है।
- बैटरी को बार-बार खाली करने से उसकी कुल उम्र और बैकअप क्षमता बहुत तेजी से घटने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार प्लग-इन रखने पर हीटिंग का सबसे बड़ा खतरा
- फोटो : AI
लगातार प्लग-इन रखने पर हीटिंग का सबसे बड़ा खतरा
- हालांकि लगातार प्लग लगाकर काम करने से ओवरचार्जिंग नहीं होती, लेकिन इससे एक दूसरी समस्या पैदा होती है वह है गर्मी।
- लगातार फुल चार्ज रहने और भारी काम करने से लैपटॉप गर्म हो जाता है।
- 35 डिग्री से अधिक तापमान लिथियम बैटरी की सेहत के लिए सबसे बड़ी समस्या है, जो इसके बैकअप को धीरे-धीरे खत्म कर देता है।
विज्ञापन
लैपटॉप बैटरी की लंबी उम्र बढ़ाने के सबसे आसान उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
लैपटॉप बैटरी की लंबी उम्र बढ़ाने के सबसे आसान उपाय
- अपनी बैटरी को सालों-साल नया बनाए रखने के लिए उसे हमेशा 20% से 80% के बीच में रखने की कोशिश करें।
- महीने में सिर्फ एक बार इसे पूरा डिस्चार्ज होने दें।
- जब भी भारी काम जैसे गेमिंग या वीडियो एडिटिंग करनी हो, तो प्लग लगाकर ही करें, क्योंकि इससे लैपटॉप को पूरी पावर मिलती है और बैटरी पर अतिरिक्त लोड नहीं पड़ता।