फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: गैस सिलेंडर लीक होने पर घबराने की जगह करें ये काम, टल सकता है हादसा

Fri, 20 Dec 2024 08:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 20 Dec 2024 08:26 AM IST
सार

गैस सिलेंडर के आ जाने के बाद से खासतौर पर उन महिलाओं को लाभ मिला है जो लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाती थी। शहर ही नहीं अब तो दूर-दराज ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की रसोई में गैस चूल्हा है।

विज्ञापन
Gas Cylinder Leak Safety Tips in Hindi: What to do if gas cylinder leaks
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

Gas Cylinder Leak Safety Tips: अगर हमें कुछ भी खाने की इच्छा है तो हमें सोचना नहीं पड़ता क्योंकि गैस चूल्हे पर आप मिनटों में अपनी पसंद की चीज बना सकते हैं। गैस काफी सुविधाजनक तो है क्योंकि बस बटन ऑन करना है और आप फिर खाना बना सकते हैं। पर हमें इस बात को भी नहीं भूलना चाहिए कि हमारी एक छोटी सी गलती या लापरवाही की वजह से गैस सिलेंडर में आग तक लग सकती है, जो किसी बड़े हादसे के होने के लिए काफी है। आप ऐसे मामलों के बारे में सुनते भी होंगे जहां गैस सिलेंडर लीक होने पर हादसे की खबर सामने आती है। इसलिए आपके लिए जरूरी हो जाता है कि अगर कभी गैस सिलेंडर लीक हो जाता है तो क्या ऐसे कदम उठाएं जिससे किसी हादसे को टाला जा सके। तो चलिए जानते हैं अगर कभी गैस सिलेंडर लीक होता है तो क्या करें। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Gas Cylinder Leak Safety Tips in Hindi: What to do if gas cylinder leaks
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

लीक हो रहा है सिलेंडर तो क्या करें?

पहला स्टेप

  • अगर आपको पता चल गया है कि गैस सिलेंडर लीक हो रहा है तो आपको इसके रेग्युलेटर को तुरंत बंद कर देना चाहिए। गैस की गंध को सूंघकर आप ये पता लगा सकते हैं कि गैस लीक हो रही है या नहीं। अगर गैस की गंध आए तो तुरंत रेग्युलेटर बंद कर दें।
Gas Cylinder Leak Safety Tips in Hindi: What to do if gas cylinder leaks
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब जब ये पता चल चुका है कि गैस लीक हो रही है और आप रेग्युलेटर भी बंद कर चुके हैं, तो इस दौरान ध्यान दें कि घर के खिड़की-दरवाजे खोल दें और माचिस भूलकर भी न जलाएं। साथ ही लाइट के स्विच भी ऑन न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो कोई हादसा हो सकता है क्योंकि लीक हुई गैस आग पकड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gas Cylinder Leak Safety Tips in Hindi: What to do if gas cylinder leaks
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : ANI

तीसरा स्टेप

  • अगर आपको लग रहा है कि रेग्युलेटर बंद होने के बाद भी लीक हो रहा है, तो ऐसे में रेग्युलेटर को हटा दें और सिलेंडर पर बंधी हुई कैप को रेग्युलेटर वाली जगह पर लगा दें। वहीं, बच्चों को दूर रखें और सिलेंडर को किसी खुली जगह पर भी आप रख सकते हैं।
विज्ञापन
Gas Cylinder Leak Safety Tips in Hindi: What to do if gas cylinder leaks
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • सिलेंडर से गैस लीक होने को हल्के में लेने की गलती बिलकुल न करें। इसलिए आपको तुरंत अपनी गैस एजेंसी या डिलीवरी देने वाले को कॉल करना चाहिए। उन्हें बताएं कि गैस सिलेंडर लीक हो रहा है। यहां पर गैस एजेंसी की ये पूरी जिम्मेदारी बनती है कि वो आपके गैस सिलेंडर को बदलकर आपको बिना लीकेज वाला सिलेंडर दे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed