Gas Cylinder Leak Safety Tips: अगर हमें कुछ भी खाने की इच्छा है तो हमें सोचना नहीं पड़ता क्योंकि गैस चूल्हे पर आप मिनटों में अपनी पसंद की चीज बना सकते हैं। गैस काफी सुविधाजनक तो है क्योंकि बस बटन ऑन करना है और आप फिर खाना बना सकते हैं। पर हमें इस बात को भी नहीं भूलना चाहिए कि हमारी एक छोटी सी गलती या लापरवाही की वजह से गैस सिलेंडर में आग तक लग सकती है, जो किसी बड़े हादसे के होने के लिए काफी है। आप ऐसे मामलों के बारे में सुनते भी होंगे जहां गैस सिलेंडर लीक होने पर हादसे की खबर सामने आती है। इसलिए आपके लिए जरूरी हो जाता है कि अगर कभी गैस सिलेंडर लीक हो जाता है तो क्या ऐसे कदम उठाएं जिससे किसी हादसे को टाला जा सके। तो चलिए जानते हैं अगर कभी गैस सिलेंडर लीक होता है तो क्या करें। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
बात काम की: गैस सिलेंडर लीक होने पर घबराने की जगह करें ये काम, टल सकता है हादसा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 20 Dec 2024 08:26 AM IST
सार
गैस सिलेंडर के आ जाने के बाद से खासतौर पर उन महिलाओं को लाभ मिला है जो लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाती थी। शहर ही नहीं अब तो दूर-दराज ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की रसोई में गैस चूल्हा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन