Gas Cylinder Safety Tips in Hindi: गैस चूल्हे के आ जाने से खाना बनाने से लेकर इससे जुड़े अन्य काम आसानी से हो जाते हैं। यही नहीं जहां लकड़ी के चूल्हे से पर्यावरण प्रदूषित होता है, तो वहीं गैस सिलेंडर से ऐसा कुछ नहीं होता। बटन घुमाया और गैस जलाकर आप अपना पसंदीदा खाना बना सकते हैं, लेकिन जरा रुकिए अगर आप भी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके गैस सिलेंडर में आग तक लग सकती है। इसलिए लापरवाही न बरतें। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका हमें ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66b9dc0affce95ab530ebea3","slug":"follow-these-lpg-safety-tips-otherwise-the-gas-cylinder-may-catch-fire-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: भूलकर न करें ये गलतियां, वरना गैस सिलेंडर में लग सकती है आग","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: भूलकर न करें ये गलतियां, वरना गैस सिलेंडर में लग सकती है आग
Tue, 13 Aug 2024 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:11 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में आग लगने की वजह क्या हो सकती हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडर में आग लगने की वजह क्या हो सकती हैं?
- फोटो : Istock
इन गलतियों से बचकर रहें:-
पहली गलती
- अपने गैस सिलेंडर को चेक करते रहना भी जरूरी है कि कहीं वो लीक तो नहीं कर रहा है। दरअसल, डिलीवरी वाले कई बार गलत सिलेंडर दे जाते हैं जो लीक तक हो जाते हैं। इसलिए सिलेंडर को हमेशा चेक करके लें और लगाने के बाद भी ये सुनिश्चित करें कि वो लीक तो नहीं है।
गैस सिलेंडर में आग लगने की वजह क्या हो सकती हैं?
- फोटो : Istock
दूसरी गलती
- गैस चूल्हे के पाइप को समय-समय पर बदलते रहिए। दरअसल, ज्यादातर लोग ये गलती करते हैं कि एक बार पाइप लगा लेते हैं तो फिर उसे बदलते नहीं हैं। पर आपको समय के अंदर ही इसे बदलना चाहिए और देखते रहें कि कहीं पाइप से गैस लीक तो नहीं हो रही है। अगर ऐसा है तो तुरंत पाइप बदलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में आग लगने की वजह क्या हो सकती हैं?
- फोटो : Istock
तीसरी गलती
- कई लोग क्या करते हैं कि गैस सिलेंडर को गैस चूल्हे के पास ही रख देते हैं। आप ऐसी गलती न करें और गैस सिलेंडर को हमेशा अलग स्लैब के नीचे रखें। ऐसा इसलिए अगर गैस लीक होती है या अन्य स्थिति में कुछ गड़बड़ी होने पर सिलेंडर में आग न लग पाए।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में आग लगने की वजह क्या हो सकती हैं?
- फोटो : Istock
चौथी गलती
- आप अपने छोटे बच्चों को गैस से दूर रखें। आप चाहें गैस पर काम कर रहे हैं या नहीं क्योंकि छोटे बच्चे अगर रेग्युलेटर को या गैस के स्विच को खोल देते हैं तो गैस लीक हो सकती है। इसलिए बच्चों को गैस से दूर रखना बेहतर है। अगर कभी गैस लीक हो जाती है तो घर के दरवाजे-खिड़की खोल दें और गैस के रेग्युलेटर को बंद कर दें।