PM Kisan Yojana Mobile Number Update: किसान जब कोई फसल उगाता है तो उसे उसके होने तक काफी मेहनत करनी पड़ती है। फसल को कीड़े न खा जाए, पानी की कमी न हो, सूखा न पड़े जिसके कारण फसल खराब हो जाए आदि। ऐसी ही नाजाने कितनी चीजों का ध्यान रखने के बाद ही किसान अपनी फसल उगा पाता है। वहीं, कई बार आर्थिक कारणों से भी किसानों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। इसलिए भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से नए जुड़े हैं या पहले से लाभ ले रहे हैं और अगर आपको अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना है, तो आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। इसका तरीका आप आगे स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किसान अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करवा सकते हैं...
{"_id":"66baf2bb7bf1cdb76d0548b6","slug":"pm-kisan-nidhi-how-to-update-your-mobile-number-in-pm-kisan-yojana-2024-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi Yojana: योजना में अपडेट करना चाहते हैं अपना मोबाइल नंबर? तो घर बैठे ऐसे करें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Nidhi Yojana: योजना में अपडेट करना चाहते हैं अपना मोबाइल नंबर? तो घर बैठे ऐसे करें
Tue, 13 Aug 2024 11:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
क्यों जरूरी है मोबाइल नंबर अपडेट होना?
- दरअसल, जो किसान इस पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें कई तरह के अपडेट या कोई जानकारी सरकार की तरफ से दी जाती है। जो उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज द्वारा भेजी जाती है। जैसे- किस्त कब आ रही है, कौन से काम करवाने जरूरी हैं आदि। इसलिए आप भी अपना मोबाइल नंबर जरूर अपडेट करवा लें।
पीएम किसान योजना में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
ऐसे अपडेट करवा सकते हैं अपना मोबाइल नंबर:-
स्टेप 1
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं और अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करवाना चाहते हैं तो घर बैठे ही ऐसा कर सकते हैं
- इसके लिए आपको करना ये होता है कि सबसे पहले तो इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
- यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इन दिए हुए ऑप्शन में से आपको नीचे की तरफ 'अपडेट मोबाइल नंबर' वाले पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर आधार नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना है
- उदाहरण के लिए अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो आप आधार नंबर चुन सकते हैं
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अगर आपके पास आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर में से कुछ है तभी आप मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे
- फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है और सर्च पर क्लिक करना होता है
- इसके बाद 'एडिट' वाले विकल्प पर क्लिक करें और अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज कर अपडेट कर लें।