Flat Lease Renewal Rules India: देश के बड़े शहरों और शहरी इलाकों में कई फ्लैट, प्लॉट और मकान लीजहोल्ड जमीन पर बने होते हैं, जिनमें 30, 60 या 99 साल जैसी लंबी अवधि की लीज बहुत आम होती है। अगर सिर्फ फ्लैट की बात की जाए तो आमतौर पर नए फ्लैट 99 साल की लीज पर बेचे जाते हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह बड़ा सवाल उठना स्वाभाविक है कि 99 साल की लीज अवधि पूरी होने पर क्या उन्हें अपना आशियाना सच में खाली करना पड़ेगा या सरकार उस संपत्ति को वापस अपने कब्जे में ले लेगी।
Flat Lease: फ्लैट की 99 साल की लीज खत्म होने के बाद क्या होता है, क्या सच में घर खाली करना पड़ता है?
99 Year Property Lease Expiry Guide: जब भी लोग नया फ्लैट खरीदते हैं तो कागजी कार्यवाही के दौरान उन्हें 99 साल का लीज शब्द का बार-बार जिक्र देखने को मिलता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि 99 साल बाद उस फ्लैट का क्या होता है। आइए इस लेख में यही समझते हैं।
लीज खत्म होने के बाद डीड की शर्तों पर निर्भरता
- 99 साल की लीज पूरी होने पर संपत्ति का भविष्य पूरी तरह से मूल लीज डीड में लिखी गई शर्तों के आधार पर तय होता है।
- कई मामलों में लीज को आगे नवीनीकृत यानी रिन्यू कराने का स्पष्ट प्रावधान होता है, जबकि कुछ मामलों में विकास प्राधिकरण अपने अलग नियम लागू कर सकते हैं।
फ्रीहोल्ड में बदलने का विकल्प और नियम
- कई राज्य सरकारों और विकास प्राधिकरणों द्वारा समय-समय पर ऐसी योजनाएं लाई जाती हैं जिनके जरिए लीजहोल्ड संपत्तियों को फ्रीहोल्ड में बदला जा सकता है।
- अगर ऐसी कोई योजना उपलब्ध हो और आप जरूरी शर्तों को पूरा करते हैं, तो तय शुल्क जमा करके संपत्ति को अपने नाम कराया जा सकता है।
सोसाइटी का पुनर्विकास और नए समझौते
- सिर्फ 99 साल की मियाद पूरी होने भर से किसी भी मकान मालिक को तुरंत बेघर नहीं किया जा सकता है।
- लीज समाप्त होने पर सरकारी नियमों के अनुसार पहले उचित नोटिस दिया जाता है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा आगे का निर्णय लिया जाता है।