How Smoke Detector Works?: पिछले कुछ दिनों में आग लगने की कई खबरें सामने आई हैं। ऐसे माहौल में आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि आपकी सोसाइटी की बिल्डिंग में स्मोक डिटेक्टर लगा है या नहीं। देखा जाए तो घर हो या बहुमंजिला इमारत, आग की दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्मोक डिटेक्टर सबसे जरूरी सुरक्षा कवच है। यह छोटा सा उपकरण छत पर लगा होता है और रसोई या कमरों में धुआं उठते ही तुरंत एक्टिव हो जाता है।
{"_id":"6a257d6f25b8d52c07000b65","slug":"fire-safety-alert-how-to-check-if-your-building-smoke-detector-is-working-and-how-it-protects-you-2026-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smoke Detector: आपकी बिल्डिंग में लगा स्मोक डिटेक्टर सही है या नहीं ऐसे करें चेक? यहां जानें कैसे करता है काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smoke Detector: आपकी बिल्डिंग में लगा स्मोक डिटेक्टर सही है या नहीं ऐसे करें चेक? यहां जानें कैसे करता है काम
Sun, 07 Jun 2026 08:12 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 07 Jun 2026 08:12 PM IST
सार
How Smoke Detector Works?: क्या आपकी बिल्डिंग में स्मोक डिटेक्टर लगा है? अगर लगा है तो क्या वो काम कर रहा है? आइए इस लेख में समझते हैं कि स्मोक डिटेक्टर कैसे काम करता है और साथ ही ये भी जानेंगे आपके घर में लगा मशीन सही काम कर रहा है या नहीं।
विज्ञापन
स्मोक डिटेक्टर कैसे काम करता है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मोक डिटेक्टर कैसे काम करता है
- फोटो : AI
ऐसे काम करता है स्मोक डिटेक्टर
- इसके अंदर एक खास सेंसर और लाइट लगी होती है। जब कमरे में आग लगने के कारण धुआं उठता है और इस मशीन के अंदर पहुंचता है, तो धुएं के कण लाइट के रास्ते को रोक देते हैं।
- रास्ता रुकते ही सेंसर एक्टिवेट हो जाता है और मशीन से तेज अलार्म (सायरन) बजने लगता है।
स्मोक डिटेक्टर कैसे काम करता है
- फोटो : AI
मशीन के लाल बटन से करें टेस्ट
- स्मोक डिटेक्टर सही सलामत काम कर रहा है या नहीं, इसे जांचने के लिए उसके ऊपर एक छोटा सा 'टेस्ट बटन' दिया होता है। इस बटन को कुछ सेकंड के लिए दबाकर रखें।
- अगर बटन दबाते ही मशीन से तेज अलार्म की आवाज आती है, तो समझें आपका डिटेक्टर बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मोक डिटेक्टर कैसे काम करता है
- फोटो : AI
धुएं और मोमबत्ती से करें असली जांच
- अगर आप असली धुएं से इसकी जांच करना चाहते हैं, तो एक मोमबत्ती या अगरबत्ती जलाएं।
- अब उसके धुएं को स्मोक डिटेक्टर के ठीक नीचे ले जाएं ताकि धुआं मशीन के अंदर जा सके।
- अगर धुआं अंदर जाते ही अलार्म बजने लगे, तो इसका मतलब है कि सेंसर पूरी तरह काम कर रहा है।
विज्ञापन
बैटरी और मेंटेनेंस का रखें खास ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
बैटरी और मेंटेनेंस का रखें खास ध्यान
- ज्यादातर स्मोक डिटेक्टर बैटरी से चलते हैं। अगर टेस्ट बटन दबाने पर धीमी आवाज आए या कोई आवाज न निकले, तो तुरंत उसकी बैटरी बदल दें।
- इसके अलावा, मशीन के छेदों में धूल जमने से भी सेंसर काम करना बंद कर देता है, इसलिए महीने में एक बार इसे सूखे कपड़े से साफ करें।