फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Financial Tips: सता रही है भविष्य की चिंता, तो अपने पार्टनर के साथ इस तरह बनाएं निवेश का प्लान

Mon, 14 Feb 2022 05:43 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 14 Feb 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Financial Tips how to make an investment plan with your partner for a secure future
अपने पार्टनर के साथ इस तरह बनाएं निवेश का प्लान - फोटो : istock

हर व्यक्ति को अपने भविष्य की चिंता होती है, लेकिन ये चिंता तब ज्यादा बढ़ जाती है जब आप सिंगल से नहीं रहते हैं। जब आपके जीवन में आपका पार्टनर या बच्चे आ जाते हैं, तो आपको अपने साथ-साथ उनके भविष्य की भी फिक्र होती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर पहले से ही कुछ फाइनेंशियल प्लानिंग करें। ताकि आने वाले समय में आपको अधिक परेशानी न हो। अगर आपको भी अपने और अपने परिवार के भविष्य की चिंता हो रही है, तो ये खबर आपकी मदद कर सकती है। दरअसल, एक सच्चा और अच्छा पार्टनर वही होता है, जो दूसरे पार्टनर के आज के बारे में ही नहीं बल्कि कल के बारे में भी सोचे। इसलिए सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो करके अपने पार्टनर के साथ अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। 

Financial Tips how to make an investment plan with your partner for a secure future
अपने पार्टनर के साथ इस तरह बनाएं निवेश का प्लान - फोटो : i stock

अपने गोल्स तय करें

  • फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए जरूरी है कि दोनों अपने-अपने सपनों को आगे रखकर एक दूसरे को समझें। इसके बाद दोनों के कॉमन आइडिया पर ही निवेश की प्लानिंग करनी चाहिए। आप जितनी जल्दी फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू कर देंगे भविष्य की चिंता उतनी ही कम हो जाएगी।
Financial Tips how to make an investment plan with your partner for a secure future
अपने पार्टनर के साथ इस तरह बनाएं निवेश का प्लान - फोटो : i stock

खर्च पर प्लानिंग करें

  • सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है कि आप सेविंग पर अधिक ध्यान दें। दोनों को मिलकर इनकम और खर्च के बारे में बात करनी चाहिए। आपको कितना निवेश करना है और किन खर्चों को कम करना है इस बारे में साथ में विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Financial Tips how to make an investment plan with your partner for a secure future
अपने पार्टनर के साथ इस तरह बनाएं निवेश का प्लान - फोटो : istock

कर्ज की जिम्मेदारी 

  • अगर आप कोई भी काम करने के लिए लोग आदि का सहारा ले रहे हैं, तो ये जरूरी है कि एक दूसरे से इस बारे में बात करें और सलाह जरूर लें। अगर दोनों वर्किंग हैं तो दोनों को इसके लिए पहले बात करें की इसमें कितनी किसकी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
Financial Tips how to make an investment plan with your partner for a secure future
अपने पार्टनर के साथ इस तरह बनाएं निवेश का प्लान - फोटो : Istock

हेल्थ इंश्योरेंस 

  • इन सब के अलावा हेल्थ इंश्योरेंस आपके परिवार के लिए एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इसकी मदद से आप अपने परिवार के आज और कल को सुरक्षित कर सकते हैं। इसमें आप अपने बच्चों को भी शामिल कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed