आजकल ज्यादातर चार पहिया वाहनों की विंडस्क्रीन पर फास्टैग लगा होता है। यह छोटा सा टैग आपके बैंक खाते या उससे जुड़े वॉलेट से जुड़ा रहता है।
{"_id":"6abba16f749f2b038d0292a5","slug":"fastag-stolen-know-these-4-steps-to-protect-your-money-2026-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान लें जरूरी बात: फास्टैग चोरी होते ही क्या करें? जान लें तरीका, वरना लग सकती है चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जान लें जरूरी बात: फास्टैग चोरी होते ही क्या करें? जान लें तरीका, वरना लग सकती है चपत
Tue, 29 Sep 2026 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:02 PM IST
सार
फास्टैग चोरी या गुम होने पर देर करना आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसी स्थिति में फास्टैग को तुरंत ब्लॉक कराने के साथ पुलिस शिकायत और नया फास्टैग जारी कराना जरूरी है।
विज्ञापन
फास्टैग चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
फास्टैग चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
फास्टैग चोरी होने पर क्या करें?
- फास्टैग चोरी या गुम होने की जानकारी मिलते ही सबसे पहले उसे ब्लॉक या हॉटलिस्ट कराना चाहिए
- इसके लिए फास्टैग जारी करने वाले बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क किया जा सकता है
फास्टैग चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर बैंक का हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध नहीं है, तो NHAI की हेल्पलाइन 1033 पर संपर्क करके फास्टैग को हॉटलिस्ट या ब्लॉक कराने का अनुरोध किया जा सकता है
- जितनी जल्दी यह प्रक्रिया पूरी होगी, उतना ही अनधिकृत इस्तेमाल का जोखिम कम किया जा सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
फास्टैग चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल एप से भी कर सकते हैं ब्लॉक
- कई फास्टैग जारीकर्ता बैंक और वॉलेट अपने एप या वेब पोर्टल के जरिए फास्टैग को मैनेज करने की सुविधा देते हैं
- ऐसे में संबंधित आधिकारिक एप या वेबसाइट पर लॉगिन करके फास्टैग सेक्शन में जाना होगा
- वहां उपलब्ध विकल्पों में Manage फास्टैग, Block या Deactivate जैसा विकल्प मिल सकता है
- चोरी या गुम होने की स्थिति में संबंधित कारण चुनकर फास्टैग को बंद कराया जा सकता है
विज्ञापन
फास्टैग चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
पुलिस शिकायत भी जरूर करें
- अगर फास्टैग कार चोरी होने के साथ चोरी हुआ है या अलग से फास्टैग निकाला गया है, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराना भी जरूरी है
- शिकायत या FIR का रिकॉर्ड भविष्य में किसी विवाद की स्थिति में काम आ सकता ह।
- इसके अलावा नया फास्टैग जारी कराने के दौरान बैंक की ओर से संबंधित दस्तावेज या शिकायत की कॉपी मांगी जा सकती है
- इसलिए पुलिस शिकायत की कॉपी संभालकर रखना बेहतर है
नोट:- आप पुराना बंद होने के बाद नया फास्टैग जारी करवा सकते हैं।