हर कोई चाहता है कि उसका खुद का घर हो, लेकिन इस महंगाई भरे दौर में खुद का घर बनाना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। जो लोग किराए के मकान में रहते हैं, वो हर बार घर लेने की सोचते जरूर हैं लेकिन हर बार ये सपने पूरे नहीं हो पाते हैं। ऐसे ही नाजाने कितने परिवार हैं जो अपने घर लेने की सोचते हैं। इन लोगों के सपने को साकार करने के लिए ही केंद्र सरकार द्वारा एक योजना चलाई जाती है, जिसका उद्धेश्य लोगों को घर लेने के लिए आर्थिक मदद की जाती है। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवदेन करना होता है, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है वरना आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62badcc4fc0c4571b7664297","slug":"farmers-keep-things-during-pmay-registration-know-how-to-apply-online-for-pm-awas-yojana-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Awas Yojana: आवेदन करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Awas Yojana: आवेदन करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
Tue, 28 Jun 2022 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 28 Jun 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
pm awas yojana fraud alert: पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
pm awas yojana fraud alert: पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
भूलकर न करें ये गलतियां:-
आधार कार्ड शेयर न करें
- अगर आप इस पीएम आवास योजना के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं, तो भूलकर भी किसी को भी अपना असली आधार कार्ड न दें। फोटोकॉपी जमा करवाएं और आधार कार्ड को अपने पास ही रखें, नहीं तो इसका गलत इस्तेमाल तक हो सकता है।
pm awas yojana fraud alert: पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
बैंक खाता जानकारी न दें
- आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी किसी को शेयर नहीं करनी चाहिए। अपने बैंक खाते की संख्या और अन्य गोपनीय जानकारियां यहां शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm awas yojana fraud alert: पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
पैसे किसी को न दें
- प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने के नाम पर लोगों से ठगी भी की जा रही है। आपको ध्यान देना है कि आपको किसी को भी पैसे नहीं देने हैं। अगर आपसे योजना के नाम और घर दिलाने के नाम पर कोई पैसे मांगता है, तो ऐसे लोगों से दूर रहें और इनकी शिकायत करें।
विज्ञापन
pm awas yojana fraud alert: पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
गोपनीय जानकारी देने से बचें
- आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें। आवेदन के समय अगर आपसे एटीएम कार्ड नंबर और इसका पिन आदि पूछा जाता है, तो ऐसी जगह से आवेदन न करवाएं और न ही जानकारी शेयर करें।