PM Kisan Mandhan Yojana: किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत सरकार की इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस योजना को खासतौर पर किसानों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में निवेश करके किसान 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर किसान भारत सरकार की इस योजना में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में विस्तार से -
PM Kisan Mandhan Yojana: सरकार दे रही है किसानों को सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन, जानें क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 30 Aug 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन