भारत सरकार देश के सीमांत और छोटे किसानों को खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा हर साल किसानों के बैंक अकाउंट में 6 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। हालांकि, 6 हजार रुपये की इस धनराशि को प्रत्येक साल तीन बराबर किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये किसानों को मिलते है। देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं। अब तक भारत सरकार इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। वहीं कई किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार है।
PM Kisan Yojana: क्या जून महीने में आ सकती है 20वीं किस्त? दूसरों की जमीन पर खेती कर रहा किसान भी ले सकता लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:03 AM IST
सार
इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा हर साल किसानों के बैंक अकाउंट में 6 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। हालांकि, 6 हजार रुपये की इस धनराशि को प्रत्येक साल तीन बराबर किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन