फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Facebook Alert: फेसबुक पर कभी भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल

Mon, 21 Mar 2022 04:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Mar 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
Facebook Alert never do these 5 things on Facebook utility news in hindi
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

आज के समय में लोग मोबाइल फोन से काफी जुड़े हुए हैं। मोबाइल के पास होने से आपके कई काम इसमें सिमट गए हैं। किसी को कॉल करना हो, घर बैठे खाना ऑर्डर करना हो, घर बैठे शॉपिंग करनी हो, बिजली-पानी का बिल भरना हो, बैंक का काम करना हो आदि। ये सभी काम मोबाइल फोन द्वारा आसानी से हो जाते हैं। इसके अलावा मोबाइल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल जहां होता है, वो है सोशल मीडिया पर समय बिताने के लिए और वो भी फेसबुक पर। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, लगभग हर कोई फेसबुक पर है और यहां पर लोग अपने विचार, फोटो और वीडियो आदि शेयर करते रहते हैं। लेकिन कई बार लोग जाने-अनजाने फेसबुक पर कुछ ऐसी चीजें कर बैठते हैं, जिनके बारे में और जिनके परिणाम के बारे में लोग नहीं जानते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कुछ काम ऐसे हैं, जो अगर आप फेसबुक पर करते हुए पाए जाते हैं तो आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है और फिर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये कौन सी पांच चीजें हैं, जिन्हें आपको फेसबुक पर कभी नहीं करना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Facebook Alert never do these 5 things on Facebook utility news in hindi
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचाएं

  • भारत देश में धार्मिक चीजों से लोग काफी जुड़े हैं। ऐसे में फेसबुक से कभी भी ऐसी चीज शेयर न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे दंगे भड़कने के साथ ही किसी की जान तक जा सकती है आदि। इसलिए धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने पर आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
Facebook Alert never do these 5 things on Facebook utility news in hindi
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

अवैध फिल्म का पाइरेटेड लिंक

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो फेसबुक मैसेंजर के जरिए अपने दोस्तों या अन्य लोगों को फोटो और वीडियो भेजते हैं। लेकिन अगर आप किसी व्यक्ति को अवैध फिल्म का पाइरेटेड लिंक भेजते हैं, तो आपके ऊपर तुरंत कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Facebook Alert never do these 5 things on Facebook utility news in hindi
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

आपत्तिजनक मैसेज न भेजें

  • फेसबुक पर गलती से भी किसी को आपत्तिजनक या कोई धमकी भरा मैसेज न भेजें। अगर आप इस तरह के संदेश किसी को भेजते हैं, तो सामने वाला शख्स आपकी पुलिस में शिकायत कर सकता है। इससे आप पर कार्रवाई तक हो सकती है। इसलिए इस तरह की चीजों से बचें।
विज्ञापन
Facebook Alert never do these 5 things on Facebook utility news in hindi
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

लड़कियों को गलत मैसेज न भेजें

  • अगर आप फेसबुक चलाते हैं, और किसी दोस्त या किसी अनजान व्यक्ति को गलत मैसेज, वीडियो या कुछ अन्य गलत चीजें भेजते हैं और इससे लड़की आपकी शिकायत पुलिस में करती है। तो फिर आपके ऊपर उचित कार्रवाई होती है। यहां तक कि आप जेल तक जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed