फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Facebook Tips: आपके पीठ पीछे तो नहीं हो रहा आपके फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल? ऐसे करें चेक

Thu, 24 Jul 2025 04:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Jul 2025 04:27 PM IST
सार

Facebook Account Ka Kaun Kar Rha Hai Use: अगर आप भी फेसबुक अकाउंट चलाते हैं, तो एक बार ये जरूर चेक कर लें कि कहीं आपके अलावा तो कोई और आपके फेसबुक अकाउंट को नहीं चला रहा।

विज्ञापन
Facebook Account Security Tips How To Check If Someone Using FB Account Without Knowledge
आपके फेसबुक का अकाउंट और कौन कर रहा है, ये कैसे जानें? - फोटो : Adobe Stock

Facebook Account Alert: सोशल मीडिया के वैसे तो कई सारे प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन काफी पुराना फेसबुक ही है। अगर आप भी फेसबुक अकाउंट चलाते हैं तो आप यहां पर अपने विचार, अपनी तस्वीरें और वीडियो आदि शेयर करते होंगे। यहां पर लोगों की कई चीजें होती हैं जो अगर किसी गलत हाथों में चली जाएं तो यूजर को दिक्कत हो सकती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि अपने फेसबकु अकाउंट को सिक्योर करके रखा जाए।

वैसे तो मेटा की तरफ से इसका ध्यान रखा जाता है, लेकिन अगर आप चाहें तो अपने फेसबुक अकाउंट को लेकर ये चेक कर सकते हैं कि कहीं आपके अलावा तो कोई और इसका इस्तेमाल नहीं कर रहा। अगर ऐसा है तो आपको दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके फेसबुक अकाउंट को आपके अलावा और कौन इस्तेमाल कर रहा है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Facebook Account Security Tips How To Check If Someone Using FB Account Without Knowledge
आपके फेसबुक का अकाउंट और कौन कर रहा है, ये कैसे जानें? - फोटो : Adobe Stock

इस तरह कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • अगर आपका भी फेसबुक अकाउंट है और आपको चेक करना है कि कोई और आपके अकाउंट का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा, तो आप ये चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपनी फेसबुक एप पर जाना है या फिर आप पोर्टल पर भी जा सकते हैं
  • यहां पर आपको Settings & Privacy में जाना है
Facebook Account Security Tips How To Check If Someone Using FB Account Without Knowledge
आपके फेसबुक का अकाउंट और कौन कर रहा है, ये कैसे जानें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां पर Settings में जाना होता है
  • फिर आपको Security and login पर क्लिक करना होता है
  • यहां पर आपको एक ऑप्शन दिखेगा ‘Where you're logged in’ का
  • आपको इस पर क्लिक करना होता है
  • जहां पर आपको सभी एक्टिव सेशंस की लिस्ट दिखाई देगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Facebook Account Security Tips How To Check If Someone Using FB Account Without Knowledge
आपके फेसबुक का अकाउंट और कौन कर रहा है, ये कैसे जानें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इन एक्टिव सेशंस में आपको ये दिखेगा कि आपका फेसबुक अकाउंट किस सिस्टम जैसे, मोबाइल लैपटॉप आदि में लॉगिन है
  • अब अगर कोई ऐसी डिवाइस है जो आपकी नहीं है और आपने उस पर लॉगिन नहीं किया है, तो समझ लें कि ये वही अनजान डिवाइस है जहां पर आपका फेसबकु अकाउंट इस्तेमाल हो रहा है
विज्ञापन
Facebook Account Security Tips How To Check If Someone Using FB Account Without Knowledge
आपके फेसबुक का अकाउंट और कौन कर रहा है, ये कैसे जानें? - फोटो : Adobe Stock

अनजान डिवाइस में लॉगिन अकाउंट को ऐसे करें बंद:-

  • अगर आपको कोई संदिग्ध डिवाइस मिलती है, जहां पर आपका फेसबकु अकाउंट लॉगिन है
  • ऐसे में आपको उस सेशन के आगे तीन डॉट नजर आएंगे
  • आपको इन डॉट पर क्लिक करना है और लॉग आउट कर देना है
  • इसके बाद संदिग्ध डिवाइस से आपका फेसबकु अकाउंट लॉग आउट हो जाएगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed