आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन और उसका लाभ लेने के लिए कई दस्तावेजों का होना आपके पास जरूरी है। आज नौकरी, बैकिंग, स्कूल में बच्चों के एडमिशन से लेकर कई दूसरी जगहों पर इन जरूरी दस्तावेजों की मांग की जाती है। इनके न होने पर व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज कल तो स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग से लेकर म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए भी कई दस्तावेजों की जरूरत हम लोगों को होती है। ऐसे में इनका हमारे पास होना बहुत जरूरी है। इनके न होने पर हमको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
जरूरत की बात: अगर आपके पास नहीं हैं ये जरूरी दस्तावेज, तो आ सकती हैं कई दिक्कतें
आधार कार्ड
आधार आपकी पहचान का प्रमाण है। ये काफी जरूरी दस्तावेज है। आज विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर वित्त से जुड़े कई कामों में आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। ऐसे में आपके पास इस दस्तावेज का होना बहुत जरूरी है।
पैन कार्ड
पैन कार्ड का उपयोग इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए होता है। इसके अलावा पैन कार्ड का उपयोग बैंक, नौकरी, शेयर बाजार में निवेश, म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट, प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने आदि कई वित्त से जुड़े कामों में भी किया जाता है। ऐसे में पैन कार्ड की काफी उपयोगिता हम लोगों के लिए है।
ड्राइविंग लाइसेंस
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है और आप वाहन चला लेते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपना ड्राइविंग लाइसेंस बना लेना चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग गाड़ी चलाने के अलावा कई अन्य जगहों पर भी होता है।
वोटर आईडी कार्ड
एक स्वस्थ लोकतंत्र की बुनियाद देश के सभी नागरिकों के द्वारा दिए गए मतदान पर टिकी होती है। ऐसे में आपके पास वोटर आईडी कार्ड का होना बहुत जरूरी है। इस कार्ड का उपयोग वोट डालने के अलावा एड्रेस और आईडी प्रूफ के लिए भी किया जाता है। वोटर आईडी कार्ड को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक बना सकता है।