Tips for Fake App: मोबाइल फोन के हमारे जीवन में आ जाने से हमारे ज्यादातर कामों को करना अब बेहद आसान हो गया है। इन मोबाइल की मदद से लोग घर बैठे ही देश-विदेश में वॉयस या वीडियो कॉल करके अपनों से बातें कर लेते हैं, गेम खेल लेते हैं, ऑनलाइन शॉपिंग कर लेते हैं, बैंक से जुड़े काम कर लेते हैं, दफ्तर के काम कर लेते हैं आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम घर बैठे मिनटों में मोबाइल फोन से हो सकते हैं। लेकिन इन सब कामों के लिए यूजर को अपने मोबाइल में इनसे संबंधित एप डाउनलोड करनी पड़ती है। अगर आपने भी अपने मोबाइल में कई तरह की एप रखी है, तो आपके लिए जरूरी है कि आप जानें कि ये एप असली है या फिर नकली क्योंकि आजकल कई फर्जी एप लोगों का डाटा चुराकर उन्हें चपत लगाने का काम कर रही है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63230399bc511e44eb1db3f0","slug":"banking-alert-tips-how-to-identify-fake-or-real-mobile-app","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alert: अगर आपके मोबाइल में भी हैं इस तरह के एप तो तुरंत कर दें डिलीट, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Alert: अगर आपके मोबाइल में भी हैं इस तरह के एप तो तुरंत कर दें डिलीट, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
Thu, 15 Sep 2022 04:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 15 Sep 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
फेक एप पहचानने का तरीका क्या है
- फोटो : Amar Ujala
फेक एप पहचानने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
इस तरह के एप से सावधान:-
नंबर 1
- मोबाइल में अगर आपको कुछ भी करना है, तो इसके लिए एप जरूरी होते हैं। लोग कई तरह के एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेते हैं। लेकिन अपको ध्यान देना है कि एप के नाम की स्पेलिंग कैसे लिखी है।
फेक एप पहचानने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
- दरअसल, जो एप फर्जी होते हैं उनके एप के नाम की स्पेलिंग अगर आप गौर से देखेंगे तो आपको उसमें कुछ न कुछ अक्षर गलत लिखा हुआ या आगे पीछे लिख हुआ मिलेगा। इसे आप गौर से देखकर ही जान सकते हैं। इन एप को तुरंत अपने मोबाइल से हटा दें क्योंकि ये आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगाने का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेक एप पहचानने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
नंबर 2
- आपके मोबाइल में क्या कोई ऐसी एप है, जिसे चलाने पर या जिसके कारण आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म होने लगती है। अगर ऐसा है तो इस एप को मोबाइल से हटाना ही बेहतर विकल्प है। ये एप फर्जी होते हैं और ये आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर आपको ठगने का काम करते हैं।
विज्ञापन
फेक एप पहचानने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
नंबर 3
- हम जब भी कोई एप मोबाइल में इंस्टॉल करते हैं, तो इनमें से कुछ एप हमसे परमिशन मांगती है। इसमें आपको ध्यान देना है कि ये एप क्या परमिशन मांग रही है और आप ये देना चाहते हैं या नहीं। अगर कोई एप बैंकिंग एप नहीं है और बावजूद इसके वो आपकी बैंक एप की परमिशन आदि मांग रही है। तो इसे तुरंत हटा दें।