फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आपकी एक गलती डूबा देगी जीवनभर की कमाई, शेयर मार्केट में पैसे लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Fri, 06 Jun 2025 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Jun 2025 12:46 PM IST
सार

Share Market Mein Paisa Kaise Lagaen: अगर आप भी चाहते हैं कि शेयर मार्केट में पैसे लगाकर आप एक बार में अच्छा रिटर्न ले लें, तो जरा ठहरिए क्योंकि आपको इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Essential Tips Before Investing in the Stock Market to save lifetime savings
शेयर मार्केट में पैसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

Share Market Investment Tips In Hindi: लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास इतना पैसा हो कि उसे किसी चीज को खरीदने से पहले सोचना न पड़े, लेकिन ऐसा हो पाना बड़ा मुश्किल है। लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए नौकरी करते हैं या फिर अपना बिजनेस भी करत हैं। वहीं, लोग अलग-अलग जगहों पर निवेश भी करते हैं ताकि वे कम पैसे निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सके।



जैसे, पिछले कुछ समय में लोगों का झुकाव शेयर मार्केट की तरफ बढ़ा है। ऐसे में लोग शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं और कई लोग तो अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं, लेकिन अगर आप नए हैं और शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको कुछ बातों को जान लेना जरूरी हो जाता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यकीन मानिए आपको काफी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं शेयर मार्केट में निवेश करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना होता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Essential Tips Before Investing in the Stock Market to save lifetime savings
शेयर मार्केट में पैसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

शेयर मार्केट में पैसे लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगा रहे हैं तो जान लें पैसे निवेश करने के तरीके में विविधता लाना जरूरी है यानी आपको एक ही सेक्टर या एक ही शेयर में सारा पैसा लगाने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं और शेयर गिरता है तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए अलग-अलग सेक्टर या शेयर में पैसे लगाना बेहतर विकल्प माना जाता है।
Essential Tips Before Investing in the Stock Market to save lifetime savings
शेयर मार्केट में पैसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए इसकी पूरी और सटीक जानकारी होना जरूरी है। खासतौर पर अगर आप नए हैं तो खुद से निवेश करने से बचें। किसी ऐसे अनुभवी व्यक्ति या जानकार की मदद लें जो पहले से शेयर मार्केट की अच्छी नॉलेज रखता हो। जिस शेयर को खरीदने का प्लान बना रहे हैं उसके बारे में रिसर्च करें और जानें कि विशेषज्ञ इसके बारे में क्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Essential Tips Before Investing in the Stock Market to save lifetime savings
शेयर मार्केट में पैसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • ये समझना जरूरी हो जाता है कि मार्केट कैसे काम करता है। देश और दुनिया में घटने वाली घटनाओं के ऊपर शेयर मार्केट बहुत निर्भर करता है। मान लीजिए कहीं युद्ध चल रहा है या अमेरिका जैसे देश में कोई संकट है या भारत में कोई अन्य दिक्कत है आदि। ऐसे में इसका सीधा असर शेयर मार्केट पर नजर आता है और ऐसे में आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए इस बात को ध्यान में रखकर ही निवेश करना चाहिए।
विज्ञापन
Essential Tips Before Investing in the Stock Market to save lifetime savings
शेयर मार्केट में पैसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • कई लोग शेयर मार्केट में पैसे लगा तो देते हैं, लेकिन जैसे ही नुकसान होने लगता है यानी शेयर के दाम गिरने लगते हैं तो लोग डर जाते हैं। समझ लें कि शेयर अगर गिर रहा है तो वो आगे चलकर उठ भी सकता है। इसलिए निवेश करते समय ये जान लें कि शेयर मार्केट के कई शेयरों में लंबे समय के लिए पैसे रखने पर आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

...............................................................................................................................................
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। अमर उजाला और लेखक इसको लेकर कोई दावा या पुष्टि नहीं करते हैं। इसलिए निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed