फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना से चाहते हैं जुड़ना तो ये दस्तावेज रखें तैयार, न होने पर रद्द हो सकता है आवेदन

Fri, 06 Jun 2025 12:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Jun 2025 12:29 PM IST
सार

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: भारत सरकार की एक योजना है पीएम विश्वमकर्मा योजना जिसके तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ दिया जाता है। इसमें कई आर्थिक लाभ शामिल हैं।

विज्ञापन
these documents are required for pm Vishwakarma Yojana main apply karte time documents required
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Yojana Documents List In Hindi: केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं लॉन्च करती रहती हैं। अलग-अलग समय पर कई नई योजनाओं को शुरू किया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद और गरीब वर्गों को इन योजनाओं से जोड़ा जा सके और उन्हें लाभ दिया जा सके।

सितंबर 2023 में भारत सरकार ने ऐसी ही एक योजना की शुरुआत की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के जरिए लोगों को उनके काम में बेहतर बनाया जाता है और कई तरह के आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं अगर आपको भी इस योजना में आवेदन करना है तो आपको पंजीकरण के समय कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि आपको कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं। तो चलिए जानते हैं इन दस्तावेजों के बारे में...

Trending Videos
these documents are required for pm Vishwakarma Yojana main apply karte time documents required
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानेंगे पात्रता के बारे में:-

अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो आपका पात्र होना जरूरी है। इसमें 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही आवेदन कर सकते हैं जिनके बारे में आप नीचे पात्रता सूची में देख सकते हैं। साथ ही जान लें कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है। आप नीचे पात्रता सूची देख सकते हैं:-

  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • अगर आप धोबी और दर्जी हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो राजमिस्त्री हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
these documents are required for pm Vishwakarma Yojana main apply karte time documents required
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो नाव निर्माता हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो लोग मालाकार हैं
  • अगर आप सुनार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
these documents are required for pm Vishwakarma Yojana main apply karte time documents required
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं
  • ऑफलाइन आवेदन के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं और यहां से आप आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
these documents are required for pm Vishwakarma Yojana main apply karte time documents required
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

आवेदन के समय चाहिए होते हैं ये दस्तावेज

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसमें पहचान पत्र, एक्टिव मोबाइल नंबर, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकाउंट पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड चाहिए। अगर ये दस्तावेज आपके पास नहीं हैं तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed